SSC GD Constable परीक्षा के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, गृहमंत्रालय ने किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

ssc cpo result 2023

SSC GD Constable Exam 2023: शनिवार को गृहमंत्रालय ने एसएस जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा को लेकर अहम फैसला लिया है। अब सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) में कॉन्स्टेबल , असम राइफल्स में राइफलमैन पद और  नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सीपॉय पद के लिए परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में होगी। जिसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स और कर्मचारी चयन आयोग ने ऐडेन्डम साइन किया है। जिसके तहत इस वर्ष से परीक्षा का आयोजन कई भाषाओं में होगा।

इन भाषाओं में होगी परीक्षा

बता दें कि पहले इस परीक्षा का आयोजन केवल हिन्दी और अंग्रेजी में आयोजित होते थे। लेकिन अब एग्जाम कई क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होंगे। इस लिस्ट में असामी, गुजराती, मराठी, बंगाली, ओडिया, उर्दू, तेलुगु, तमिल, कन्नड, मलयालम, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी भी शामिल हो चुके हैं। अब उम्मीदवार अपनी मातृभाषा में भी परीक्षा दे पाएंगे।

जनवरी में होगी परीक्षा

1 जनवरी, 2024 से परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केंद्रों में होगा। सीएपीएफ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड शामिल है। गृहमंत्रालय ने बयान दिया कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृहमंत्रालय क्षेत्रीय भाषाओं के इस्तेमा और विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews