CBSE Board Exam 2025: छात्रों के लिए बड़ी खबर, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदला, जानें कैसी होगी प्रश्न पत्र संरचना

cbse board exam pattern 2025

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड की समाप्त हो चुकी है। रिजल्ट की घोषणा से पहले ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के पैटर्न और प्रश्न रचना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं से 12वीं के प्रश्न पत्र से संबंधित जानकारी दी है। बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मूल्यांकन में बड़ा बदलाव किया है। कक्षा 11वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में अब योग्यता आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक होगी। इसके अलावा निर्मित प्रतिक्रया प्रश्न कम होंगे। वहीं कक्षा 9वीं और 10वीं के प्रश्न रचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

11वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र संरचना

बोर्ड ने MCQ/केस -बेस्ड प्रश्न, स्त्रोत आधारित एकाकृत (Source Based Inetegrated Questions) इत्यादि योग्यता आधारित प्रश्नों को 40% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। लघु उत्तर प्रश्न (Short Answer Questions)/ लॉंग आन्सर प्रश्न को 40%से घटाकर 30% कर दिया गया है। 20% एमसीक्यू होंगे। सीबीएसई ने यह बदलाव छात्रों की रचनात्मक, क्रिटिकल और सिस्टम सोच क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य के साथ किया है।

कक्षा 9-10वीं के लिए प्रश्न पत्र संरचना

सीबीएसई 9वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 50% केस बेस्ड प्रश्न, सोर्स बेस्ड इंटीग्रेटेड प्रश्न या अन्य प्रकट के योग्यता आधारित प्रश्न होंगे। 30% शॉर्ट/लॉंग आन्सर टाइप प्रश्न और 20%  सिलेक्ट रिस्पॉन्स टाइप प्रश्न (MCQ) होंगे। सत्र 2023-24 बोर्ड परीक्षा का पैटर्न भी ऐसा ही था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews