CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पर बड़ी अपडेट, दोबार होगी परीक्षा, NTA ने घोषित की तारीख, पढ़ें खबर

cuet ug 2024

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा जिन छात्रों की शिकायत सही साबित होगी, उन्हें दोबारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट-स्नातक देने का अवसर मिलेगा। एनटीए ने रि-टेस्ट की तारीखें भी घोषित कर दी है। यह कदम एजेंसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा से संबंधित शिकायतों को प्राप्त करने के बाद उठाया है।

कब होगी परीक्षा?

एनटीए ने मुताबिक कुछ चयनित केंद्रों पर 15 जुलाई से 19 जुलाई के बीच सीयूईटी यूजी रिटेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए फिर से एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर नए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। पहली बार हाइब्रिड मोड में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन हुआ था। लेकिन रिटेस्ट CBT यानि ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

7 जुलाई को जारी हुई थी आन्सर-की

बता दें कि 7 जुलाई को ही एनटीए ने सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आन्सर-की जारी की थी। रिजल्ट भी इस महीने घोषित होने की संभावना है। ऑबजेक्शन पोर्टल अभी भी खुला है। उम्मीदवार आन्सर-की को लेकर 9 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

नीट यूजी और यूजीसी को लेकर विवादों में एनटीए

15, 16, 17, 18, 21, 24 और 29 मई को देशभर के 379 शहरों और देश के 26 शहरों में हुआ था। इसमें 13.48 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। असम और दिल्ली में एनटीए ने कुछ तकनीकी कारणों को लेकर परीक्षा स्थगित भी की थी। वहीं कानपुर के एक परीक्षा केंद्र में गलत प्रश्न पत्र वितरित होने की खबर सामने आई थी। वहीं इन दिनों एनटीए नीट यूजी रिजल्ट और यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित विवादों में घिरा हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews