CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा पर बड़ी अपडेट, जल्द घोषित होंगे परिणाम, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और प्रोसेस 

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 18, 21, 24 और 29 मई को देशभर के 379 शहरों में हुआ था। इसमें 13 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। आज रात तक परिणाम घोषित हो सकती हैं।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बहुत जल्द सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। यूजीसी अध्यक्ष ने बताया कि एनटीए परिणाम को घोषित करने की तैयार कर रहा है। बता दें कि एनटीए 30 जून को ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट- स्नातक के परिणाम जारी करने वाला था। लेकिन नीट यूजी से संबंधित विवादों के कारण देरी हो रही है।

कब जारी होंगे परिणाम?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सीयूईटी यूजी के रिजल्ट इस हफ्ते ही जारी होंगे। हालांकि इस संबंधी में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 13 जुलाई यानि आज रात तक परिणाम घोषित हो सकते हैं। साथ में फाइनल आन्सर-की और टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी । अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों ऑफ़िशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

रिजल्ट के कारण होगी नए सेशन में देरी- डीयू वीसी

सीयूईटी यूजी रिजल्ट और पाठ्यक्रम को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति का बयान सामने आया है। उन्होनें कहा कि यदि CUET UG रिजल्ट तीन सप्ताह की देरी से आता है तो स्नातक छात्रों के लिए नए स्तर में एक पखवाड़े की देरी होगी।”

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल यानि एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

दोबारा हो सकती है परीक्षा 

बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 18, 21, 24 और 29 मई को देशभर के 379 शहरों में हुआ था। देश के बाहर 26 शहरों में एगजाम आयोजित हुए थे। 7 जुलाई को प्रोविजनल आन्सर-की जारी हुई थी। एनटीए छात्रों की शिकायतों को सही पाने पर 15 जुलाई से 19 जुलाई के बीच रि-टेस्ट का आयोजन कर सकता है। परीक्षा के आधार पर इस साल अंडर-ग्रेजुएट कोर्स के लिए 261 विश्वविद्यालयों में दाखिला होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews