CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पर बड़ी अपडेट, इस दिन घोषित होंगे रिजल्ट, तारीख कर लें नोट, जल्द जारी होगी आन्सर-की 

सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। रिजल्ट डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मई में परीक्षा का आयोजन हुआ था।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 30 जून को परिणाम घोषित कर सकता है। इससे पहले परीक्षा की उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी होगी। रिजल्ट घोषित होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।

हाइब्रिड मोड में हुई थी परीक्षा

बता दें कि परीक्षा का आयोजन 15 मई और 24 मई के बीच देशभर के 379 शहरों और भारत के बाहर 26 शहरों में हुआ था। एग्जाम हाइब्रिड मोड यानि पेन एवं पेपर और CBT दोनों ही मोड में आयोजित हुए थे। दिल्ली और असम में कुछ विषयों की परीक्षा स्थगित भी की गई थी। जिसका आयोजन 29 मई को हुआ था। लाखों छात्रों को उत्तर कुंजी और रिजल्ट का इंतजार है।

जल्द जारी होगी उत्तर कुंजी

प्रोविजनल आन्सर-की जारी होने के साथ-साथ एनटीए ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर देगा। उम्मीदवार प्रश्न और उत्तरों को लेकर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आपत्तियाँ प्राप्त करने के बाद विशेषज्ञ इसकी समीक्षा करेंगे। जिसके बाद फाइनल आन्सर-की जारी होगी। अंत में रिजल्ट घोषित होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के तीसरे सप्ताह में उत्तर कुंजी जारी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • होमपेज पर Answer Key/Response के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी, इसे चेक करें। जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप उत्तर कुंजी की हार्ड कॉपी भी डाउनलोड करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews