UGC NET 2024: यूजीसी नेट पर बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, ये है संभावित तिथि, 21 अगस्त से परीक्षा, जानें डिटेल 

ugc net 2024

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा से जुड़ी दो बड़ी अपडेट आई है। पुनर्परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की संभावित तारीख सामने आई है।  वहीं कोर्ट ने यूजीसी नेट रद्द करने पर सरकार के खिलाफ दायर की गई याचिका को रद्द कर दिया है। बता दें कि 18 जून को 371 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था। 11.21 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। लेकिन पेपर लीक के चलते 19 जून को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब यूजीसी नेट पुनर्परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा। इस बार परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

परीक्षा से 22 दिन पहले एडमिट पर अपडेट आई है। यूजीसी नेट जून सेशन 2024 के प्रवेश पत्र परीक्षा से 2-3 पहले जारी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के दूसरे सप्ताह में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) हॉल टिकट जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है।

ऐसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट 

  • सबसे पहले यूजीसी के ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Download Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें।
  • परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रवेश पत्र का हार्ड कॉपी अपने अपने पास जरूर रख लें।

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सरकार को चुनौती देने वाली याचिका 

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने पर सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को रद्द कर दिया है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि यह जनहित याचिका वकील द्वारा की गई तजी , न की पीड़ित छात्रों को। इसलिए इस याचिका को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। CJI ने छात्रों को खुद आने को कहा है। उन्होंने वकील से सवाल किया, “आपका कार्यक्षेत्र क्या है? क्या आप यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। आप बार के एक मेम्बर हैं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews