JEE Main 2024: जेईई मेंस सेशन 2 को लेकर बड़ी अपडेट, NTA ने फिर बदली परीक्षा की तारीख, चेक करें नया शेड्यूल

jee main 2024

JEE Main 2024 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बार फिर जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा के तारीखों में बदलाव किया है। इस बात की जानकारी एनटीए ने गुरुवार को दी है। ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 का आयोजन 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच होगा। इससे पहले एग्जाम की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी।

परीक्षा की नई तारीख

नए शेड्यूल के मुताबिक पेपर 2 (BE/BTech) का आयोजन 4, 5, 6, 7, 8 और 9 अप्रैल को देशभर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्ट में होगा। पहला शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगा। दूसरा शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। पेपर 2 का आयोजन 12 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।

jee main 2024

सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी

28 मार्च को एनटीए ने जेई मेंस सेशन 2 के लिए एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी होंगे। देशभर के 319 और देश के बाहर 22 शहरों में परीक्षा का आयोजन होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.ac.in/ पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews