MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, इस सप्ताह जारी हो सकते हैं परिणाम, जानें डिटेल

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, इस सप्ताह जारी हो सकते हैं परिणाम, जानें डिटेल

MP Board Class 5 Class 8 Results 2024

MP Board Result 2024: कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस सप्ताह परिणाम घोषित कर सकता है। इसके बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होंगे। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

पिछले साल कब जारी हुए थे परिणाम?

बता दें कि पिछले साल 15 मई को 5वीं और 8वीं के परिणाम एक साथ जारी किए गए थे। हालांकि इस बार परिणाम कब घोषित होंगे इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कक्षा 5वीं के 11,79,883 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, 82.27% छात्र पास हुए थे। वहीं कक्षा 8वीं के 10,66,405 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 76.09% छात्र ही परीक्षा पास कर पाए थे।

ऐसे चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

  • कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम चेक के लिए छात्रों को रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 5वीं या 8वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Roll Number और Application Number दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर अपडेट

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कुछ दिनों में घोषित हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। बोर्ड इस सप्ताह या अगले हफ्ते परिणाम घोषित कर सकता है। पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी हुए थे। 5 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यकन को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन अब तक बोर्ड ने इस संबंध कोई जानकारी नहीं दी है। परिणामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी। छात्र mpresults.nic. पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews