CA फाइनल मई परीक्षा पर बड़ी अपडेट, ICAI जल्द घोषित करेगा रिजल्ट, नोट कर लें संभावित तारीख, यहाँ जानें डिटेल 

सीए फाइनल रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होगा। आईसीएआई परिणामों की घोषणा कर सकता है। नई अपडेट सामने आई है। अभ्यर्थियों को संभावित तारिख की जानकारी होनी चाहिए। 
ICAI CA Final May result

AI Generated

सीए फाइनल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है। पूर्व सीसीएम धीरज खंडेलवाल के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर विषयवार स्कोर चेक कर पाएंगे। हालांकि आईसीएआई ने अब तक इससे संबंधित आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है। सटीक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित तौर पर वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

सीए खांडेलवाल ने सोशल मीडिया “X” पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होनें कहा, “पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित होंगे, संभावुत तारीख 3 या 4 जुलाई है। जो मई 2025 परीक्षा के रिजल्ट के बारे में पूछ रहे हैं, वे नोट कर लें।”

कब हुई थी परीक्षा?

आईसीएआई सीए फाइनल मई सेशन परीक्षा 16 से 24 मई के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई थी। हालांकि एग्जाम का आयोजन 9 से 24 मई तक होने वाला था। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे विवादों को देखते हुए इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

क्या है पासिंग क्राइटेरिया?

अब तक सीए फाइनल परीक्षा साल में 2 बार आयोजित होती आई है। लेकिन मार्च 2025 में आईसीएआई ने साल में तीन बार एग्जाम आयोजित करने का ऐलान किया है। पहला सेशन जनवरी में होगा। दूसरा मई और तीसरा सितंबर में होगा। इसे पास करने के प्रत्येक सेक्शन में 40% अंक अनिवार्य होता है। कुल अंक 50% होना चाहिए।

कैसे चेक करें परिणाम?

  • सबसे पहले आईसीएआई ने आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “CA Final May Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पोर्टल पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम दिखेगा। स्कोर चेक करके इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार परिणाम का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews