करियर टिप्स: 12वीं के बाद छात्र करें AI से जुड़े ये कोर्स, मिलेंगे नौकरी के बेहतरीन अवसर, अच्छी होगी सैलेरी

AI कोर्सेस करियर के लिए अच्छे अवसर दे सकते हैं। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस, मेटा जैसी कंपनियों में नौकरी लग सकती है। हालांकि यह पूर्ण रूप से कोर्स के चुनाव पर निर्भर सकता है। आइए जानें 12वीं के बाद आप एआई जुड़े कौन-से कोर्स कर सकते हैं?
Career Tips

AI Generated

Career Tips: हेल्थकेयर, आईटी, डिजाइनिंग, बैंकिंग समेत कई क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विस्तार हो रहा है। करियर के ऑप्शन भी बढ़ते जा रहे हैं। एआई में माहिर लोगों की माँग भी भर रही है। छात्र 12वीं के बाद AI से संबंधित कोर्सेस कर सकते हैं। यह पारंपरिक पाठ्यक्रमों के अलग और इनोवेटिव साबित होगा।

वर्तमान में कई प्रसिद्ध संस्थाएं एआई से संबंधित कोर्सेस की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। छात्र अपनी रुचि के अनुसार भविष्य के लिए कोर्स का चयन कर सकते हैं। कक्षा 12वीं के बाद एआई तकनीक से जुड़े डिप्लोमा सर्टिफिकेट और डिग्री कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियर, मशीन लर्निंग एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट जैसे प्रोफेशन जैसे प्रोफेशन में काफी अच्छी सैलेरी के साथ करियर की शुरुआत की जा सकती है। एआई की अधिक डिमांड के कारण सैलरी भी अच्छी होती है।

इन डिग्री कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन 

3 वर्ष और 4 वर्षीय डिग्री कोर्सेस उपलब्ध कॉलेज/यूनिवर्सिटी ऑफर कर रहे हैं। एआई और मशीन लर्निंग में बीई, बीसीए इन एआई, बीबीए इन AI, एआई और मशीन लर्निंग में B.Sc और B.Voc इन एआई जैसे कोर्सेज कर सकते हैं। ये सभी कोर्स तीन साल के लिए होते हैं। वहीं 4 वर्षीय बैचलर इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स भी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। जेईई मेंस, VITEE, BITSAT, WBJEE और सीयूईटी के जरिए एआई इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। सीयूईटी के करिए छात्र अन्य डिग्री कॉलेजों के लिए अच्छे कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।

डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं मदद 

  • 1 वर्ष का डिप्लोमा इन एआई और मशीन लर्निंग कोर्स भी कई विश्वविद्यालय ऑफर करते हैं। जो आप 12वीं के बाद कर सकते हैं।
  • 6 से 1 साल का एआई मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग में सर्टिफिकेट कोर्सेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बेहतरीन करियर बनाने में मदद कर सकते हैं। इन्हें आप अन्य पाठ्यक्रम के साथ भी कर सकते हैं। IIT Delhi (NPTEL प्लेटफ़ॉर्म) 12 हफ्ते का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑनलाइन कोर्स ऑफर कर रहा है। आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी बॉम्बे भी एआई सर्टिफिकेट कोर्स भी ऑफर कर रहे हैं। आईबीएम (edX के जरिए) प्रोफेशनल सर्टिफिकेट इन अप्लाइड एआई कोर्स भी कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews