IIM CAT 2025 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड जानें कब आगे क्या होगा?

आईआईएम कैट 2025 का स्कोरकार्ड उपलब्ध हो गया है। परीक्षा नवंबर में आयोजित हुई थी। उम्मीदवार अब सेक्शन-वाइज परफॉरमेंस को चेक कर सकते हैं। आइए जानें कैसे इसे डाउनलोड करें?
IIM CAT 2025

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट कोझीकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (IIM CAT 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://iimcat.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन आयोजन 30 नवंबर रविवार को तीन अलग-अलग स्लॉट में किया गया था।

प्रोविजनल आन्सर-की 4 दिसंबर को जारी हुई  थी। उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने का मौका 8 से 10 दिसंबर तक दिया गया था। चुनौतियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी 17 दिसंबर 2025 को जारी हुई। अब 24 दिसंबर को स्कोरकार्ड के लिए लॉग इन लिंक एक्टिव हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से 20 सितंबर तक जारी थी। 12 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी हुए थे।

स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों द्वारा अंक और अलग-अलग एग्जाम स्टॉल की जानकारी उपलब्ध होती है। इसके अलावा सेक्शन वाइज परफॉर्मेंस के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी जैसी जानकारी भी होती है।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

स्टेप-1:– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://iimcat.ac.in पर जाएँ।

स्टेप-2:  होमपेज पर CAT 2025 स्कोरकार्ड लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3:- नया पेज खुलेगा। यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। फिर लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-4:– पासवर्ड भूलने पर “Forget Password” के ऑप्शन को चुनें।

स्टेप-5: स्क्रीन पर स्कोरकार्ड का पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।

स्टेप-6:- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

अब आगे क्या?

कॉमन एडमिशन टेस्ट के परिणाम घोषित होने के बाद 20 से अधिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एमबीए पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी।  उम्मीदवार अपने स्कोर को एनालाइज करें और कॉलेज को शॉर्ट लिस्ट करें। इसके बाद रिटेन एबिलिटी टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन हो सकता है। जिसके लिए उम्मीदवारों को तैयार रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान 10वीं और 12वीं मार्कशीट, ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट इत्यादि दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews