CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं। 17 फरवरी से एग्जाम शुरू होगा। आइए जानें कब कौन-सा पेपर होगा?
cbse board exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इसका आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में की गई सिफारिश के अनुसार किया जाएगा। इससे संबंधित नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जारी किया गया है। सीबीएसई ने सितंबर को अपेक्षित डेटशीट जारी की गई थी।

सीबीएसई के पास विद्यार्थियों की फाइनल लिस्ट (LOC) उपलब्ध है। जिसे देखते हुए बोर्ड ने पहली बार अंतिम कार्यक्रम 110 दिन पहले जारी किया गया है। दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा समानता के लिए दो विषयों के बीच पर्याप्त गैप दिया गया है। कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों को भी ध्यान में रखा गया है। बोर्ड ने नोटिस में कहा, “सीबीएसई कोशिश करेगा की बोर्ड परीक्षाएं एंट्रेंस एग्जाम से पहले ही समाप्त हो जाए। ताकि छात्रों को तैयारी के लिए समय मिल सके।”

मूल्यांकन के दौरान सभी विषयों के शिक्षक एक साथ और लंबे समय तक अपनी विद्यालय से दूर नहीं रहेंगे। डेट शीट तैयार करते समय 40000 से अधिक विषयों को ध्यान में रखा गया है। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यार्थी द्वारा प्रस्तावित दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तारीख पर न हो। परीक्षा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी।

पहले डेटशीट जारी होने के फायदे 

110 दिन पहले डेटशीट जारी होने से विद्यार्थियों को फायदा होगा। वे परीक्षा की तैयारी पहले से शुरू कर पाएंगे। परीक्षा की चिंता से उभरने और परीक्षाओं में प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के परिवार और शिक्षक परीक्षा तिथि और मूल्यांकन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए गर्मी छुट्टियों के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। स्कूलों को  भी बोर्ड कक्षाओं के लिए पैटर्न ढंग से योजना बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा स्कूलों के पास गतिविधियों की योजना बनाने के लिए भी प्राप्त समय रहेगा। जेईई मेंस और सीबीएसई परीक्षाएं एक समय पर न हो यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसलिए सीबीएसई में सभी स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे अपने कक्षा 11वीं के छात्रों को उनकी पंजीकरण संख्या उपलब्ध करवाए।

कब होगी परीक्षा?

कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन गणित का पेपर आयोजित किया जाएगा। विज्ञान की परीक्षा 25 फरवरी, इंग्लिश का पेपर 21 फरवरी, हिंदी की परीक्षा 2 मार्च और सोशल साइंस पेपर 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कक्षा बारहवीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और शॉर्टहैंड का पेपर होगा। फिजिक्स का पेपर 20 फरवरी, अकाउंटेंसी का 24 फरवरी, जियोग्राफी का पेपर 26 फरवरी, केमिस्ट्री का पेपर 28 फरवरी, गणित का पेपर 9 मार्च और इंग्लिश का पेपर 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर डेटशीट 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां विषय वार तारीख और समय को चेक करें।
  • फिर इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?