CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, 2 मई को नहीं आएंगे नतीजे, सामने आई नई तारीख, छात्र ऐसे चेक करें स्कोर

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित होंगे। आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। आइए जानें स्टूडेंट्स कैसे स्कोर चेक कर सकते हैं?
cbse board exam result 2025

AI Generated

CBSE Board Result 2025: आईसीएसई और आईएससी परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की माँग कर रहे हैं। लाखों विद्यार्थी और अभिभावकों को इसका इंतजार है। सोशल मीडिया पर 2 मई को परिणाम घोषित होने का दावा किया जा रहा है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के इन दावों को खारिज कर दिया है। कल रिजल्ट घोषित नहीं होंगे।

रिजल्ट से संबंधित अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि पिछले वर्ष के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है की परिणाम मई महीने के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स 8 मई से पहले परिणाम घोषित होने का दावा भी कर रहे हैं। सटीक जानकारी और अपडेट्स के लिए छात्रों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। झूठे और भ्रामक दावों पर भरोसा न करें।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

परिणाम घोषित होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना विषयवार स्कोर चेक कर पाएंगे। डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध होंगे। एसएमएस और कॉलिंग के जरिए भी अंक जान सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत पड़ेगी।

10वीं-12वीं रिजल्ट के लिए वेबसाइट 

  • www.results.nic.in
  • www.cbseresults.nic.in
  • www.cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in

सीबीएसई स्कोरकार्ड में होगी ये जानकारी 

सीबीएसई पहले कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए डिजिटल स्कोरकार्ड जारी करेगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, ग्रेड, कुल अंक, विषयवार स्कोर, बोर्ड का नाम और अन्य जानकारी मौजूद होती है। फिजिकल मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूलों में उपलब्ध करवाए जाएंगे।

पिछले वर्षों के परिणाम कब घोषित हुए थे?

पिछले कुछ वर्षों में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मई के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित करता आ रहा है। वर्ष 2024 में सीबीएसई दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। 2024 में 12 मई को परिणाम जारी हुआ था। 2022 में कोविड-19 महामारी के कारण रिजल्ट में देरी हुई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews