कब जारी होगा CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट? नोट कर लें संभावित तारीख, जानें पिछले वर्षो का ट्रेंड 

जल्द ही सीबीएसई दसवीं और बारहवीं पूरक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। यह छात्रों के लिए मुख्य परीक्षा के परफॉरमेंस को सुधारने का मौका है। पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट पहले ही बोर्ड ने जारी कर दिया है। आइए जानें स्कोरकार्ड कब उपलब्ध होंगे और इसे कैसे डाउनलोड करें?
CBSE Supplementary Exam 2025

सीबीएससी बोर्ड कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को ही खत्म हो गई थी। 22 जुलाई को कक्षा 10 वीं की पूरक परीक्षा का समापन भी हो चुका है। जिसके बाद छात्र बेसब्री से रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंटरी परीक्षा (CBSE 10th 12th Supplementary Result) के परिणाम घोषित कर सकता है।

पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के परिणाम एक ही दिन जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सीक्योरिटी पिन दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। जो भी उम्मीदवार पूरक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अलग-अलग तरीके से परिणाम चेक कर सकते हैं। इसमें डिजीलॉकर, आधिकारिक वेबसाइट, एसएमएस और आईवीआरएस शामिल हैं।

कब जारी हो सकते हैं रिजल्ट? 

बोर्ड ने अब तक परिणामों को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा हें की अगस्त के पहले सप्ताह में कभी भी स्कोर कार्ड उपलब्ध हो सकते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। बता दें स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम,  रोल नंबर, सब्जेक्ट वाइज स्कोर (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों), कुल अंक, ग्रेड,  पास या फेल स्टेटस जैसी जानकारी उपलब्ध होगी। हर विषय में 33% अंक लाना होगा।

कैसे चेक करें परिणाम? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Results” के पोर्टल को चुनें।
  • नया पेज खुलेगा। यहाँ “10वीं/12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सीक्योरिटी पिन दर्ज इत्यादि जानकारी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा। इसे चेक करके डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
  • डिजीलॉकर ऐप पर लॉग इन  करें। “Issued Documents” के सेक्शन में आपकी मार्कशीट उपलब्ध होगी।

इन लिंक को करें विजिट 

  1. http://www.cbse.gov.in
  2. cbseresults.nic.in 
  3. results.cbse.nic.in 

पिछले वर्षों का ट्रेंड

पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा के परिणाम 5 अगस्त को घोषित हुए थे। 2023 में रिजल्ट 4 अगस्त और 2022 में 9 सितंबर को रिजल्ट जारी हुए थे। वहीं 2021 में सीबीएसई ने 29 सितंबर को स्कोरकार्ड जारी किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews