CBSE कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी, लगेगी इतनी फीस, जानें डिटेल

सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए तारीख घोषित कर दी है। 19 मई से विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें एक नजर फीस और जरूरी नियमों पर डालें-
cbse board exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं परिणाम के बाद मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। जिसमें पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित जरूरी गाइडलाइन से लेकर शेड्यूल और फीस तक की जानकारी दी गई है। इस बार भी पुनर्मूल्यांकन प्रोसेस में दो चरण शामिल होंगे। सबसे पहले छात्रों को अपने चयनित विषय की के लिए उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना होगा।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। स्टूडेंट डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

नोट कर लें आवेदन तिथि और शुल्क 

उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई से लेकर 22 मई तक जारी रहेगी। इसके लिए 700 रुपये प्रति विषय शुल्क का भुगतान करना होगा। 26 मई  से लेकर 29 मई तक छात्र सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क लगेगा।

छात्रों द्वारा दी गई जानकारी की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि जानकारी सही पाई जाती है तो इसे ठीक किया जाएगा। वरना सीबीएसई का फैसला   आखिरी होगा, जिसे छात्रों को स्वीकार करना होगा। प्रश्न पत्र और मार्किंग स्कीम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जारी कर दी गई है।

इन बातों का रखें ख्याल 

  • सीबीएसई ने छात्रों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि आवेदन केवल उनके द्वारा ही जमा किया जाए। ध्यान रखें कि आवेदन में सारी जानकारी सही-सही दर्ज की गई हो।
  • छात्रों को उनके आंसर बुक की स्कैन कॉपी लॉगिन पेज पर दी जाएगी, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आंसर बुक की स्कैन कॉपी “पहले आओ और पहले पाओ” के आधार पर दी जाएगी। यदि कोई छात्र अप्लाई करने की पहली तारीख को आवेदन करता है, तो उसे पहले उत्तर पुस्तिका की कॉपी प्रदान की जाएगी।
  • उम्मीदवार एक या एक से ज्यादा विषय चुन सकते हैं। लेकिन आवेदन केवल उन्हें एक ही बार करना होगा।
  • छात्र किसी खास सब्जेक्ट में दिए गए मार्क्स को चैलेंज करना चाहते हैं, तो री-वैल्यूएशन के अगले स्टेप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • जिन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया है, केवल उन्हें ही अगले चरण के लिए आवेदन की अनुमति दी जाएगी।
  • पुनर्मूल्यांकन आवेदन का स्टेटस छात्रों के लॉग इन डिटेल्स में उपलब्ध होगा। मूल्यांकन का परिणाम फाइनल होगा।
  • पुनर्मूल्यांकन के दौरान छात्र अपने पास मार्किंग स्कीम का प्रिंट आउट और प्रश्न पत्र का एक सेट निकालकर रख लें। इसके अनुसार ही उत्तर पुस्तिका को चेक करें। यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो छात्र अगले स्टेप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • मूल्यांकन के बाद अंकों में बदलाव होता है, तो छात्रों को अपनी ऑरिजिनल मार्क्स स्टेटमेंट या सर्टिफिकेट को सरेंडर करना होगा। जिसके बाद संशोधित सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews