CBSE बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा खत्म, कब जारी होंगे परिणाम? जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड 

सीबीएसई कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को किया गया। प्रदर्शन में सुधार का मौका दिया गया। एग्जाम खत्म होने के बाद छात्रों को रिजल्ट का इंतजार होता है। आइए पिछले वर्षों का ट्रेंड जानें- 
CBSE Supplementary Exam 2026

सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक किया गया। कंपार्टमेंट कैटेगरी में शामिल छात्रों और प्राइवेट कैंडीडेट्स को इसमें शामिल होने की अनुमति थी। ऐसे छात्र जिन्होंने परीक्षा पास कर ली है, लेकिन किसी एक विषय में प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं उन्हें भी पूरक परीक्षा में बैठने की अनुमति थी।

परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को रिजल्ट का इंतजार होता है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम अगस्त 2026 में घोषित हो सकते हैं। हालांकि सीबीएसई ने अब तक इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट या डिजीलॉकर पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

रिजल्ट के लिए पिछले 4 वर्षों का ट्रेंड जानें 

2025 में सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई को किया गया था। वहीं परिणाम 1 अगस्त को घोषित किए गए थे। 2024 में 15 जुलाई को परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके परिणाम 2 अगस्त को घोषित हुए थे। 2024  में परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित हुई थी। जिसके रिजल्ट 1 अगस्त को घोषित हुए थे। 2022 में परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त को किया गया था, जिसके परिणाम 7 सितंबर को घोषित हुए थे। बोर्ड 10-20 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करता आ रहा है। अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में मार्कशीट जारी हो सकती है।

सप्लीमेंट्री के बाद क्या होगा?

यदि छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करते हैं, तो मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड में स्टेटस कंपार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट से बदलकर “Pass” हो जाता है। सर्टिफिकेट का इस्तेमाल अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए किया जा सकता है। यदि कोई छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा पास नहीं कर पाता है, तो उसे दोबारा मुख्य परीक्षा और पूरक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। हालांकि तीसरे कम्पार्टमेंट में शामिल होने का मौका प्राइवेट स्टूडेंट्स के तौर पर ही मिलता है। फिर से एनरोलमेंट करना होगा और पूरे साल को रीपीट करना होगा। कम्पार्टमेंट संबंधित नियम सीबीएसई द्वारा जारी LoC संबंधित नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews