CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख घोषित, गाइडलाइंस जारी, छात्र जरूर जान लें

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल एग्जाम की शुरुआत 29 जुलाई से शुरू होने वाली है। छात्रों और स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है। जिसका पालन अनिवार्य होगा। 
cbse practical exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल एग्जाम (CBSE Practical Exam 2026) का आयोजन भी करने वाला है। जिसे संबंधित गाइडलाइंस जारी की गई है। जिसका पालन स्कूलों और छात्रों को करना होगा। ऐसे छात्र जिन्हें किसी भी विषय के प्रैक्टिकल के लिए कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जिन्हें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में किसी भी विषय में कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, उन्हें भी इसमें शामिल होने की अनुमति होगी।

प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 29 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक किया जाएगा। रेगुलर कैंडिडेट्स के लिए परीक्षाएं उनके स्कूलों में ही आयोजित की जाएगी।  वहीं प्रैक्टिकल कैंडिडेट्स के लिए थ्योरी एग्जामिनेशन केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित होगी। यदि किसी मामले में किसी भी परीक्षा केंद्र/ स्कूल में प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती है, तो क्षेत्रीय कार्यालय जरूरी व्यवस्थाएं कर सकते हैं।

छात्रों को सीबीएसई की सलाह 

सीबीएसई ने सभी छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में अपने स्कूलों या परीक्षा केंद्रों को 27 जुलाई से पहले संपर्क करने की सलाह दी है। उन्हें स्कूलों में रिजल्ट या मार्कशीट और एडमिट के कार्ड के साथ उपस्थित होने की सलाह भी दी गई है। प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय का भी खास ख्याल रखने को कहा गया है।

स्कूलों को दिए गए ये निर्देश 

सभी स्कूलों को विषय वार छात्रों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जो प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। एक्सटर्नल परीक्षक की नियुक्ति के लिए क्षेत्रीय कार्यालय को संपर्क करने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा विद्यालयों को परीक्षार्थियों के बीच तारीख और समय की जानकारी साझा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

परीक्षा के दिन ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक स्कूलों को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। अपलोड किए गए मार्क्स को फाइनल माना जाएगा और इसमें बदलाव किया अनुमति नहीं होगी। प्रैक्टिकल आंसर बुक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सप्लाई किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान होगा। कार्यालय एक्सटर्नल परीक्षक को नियुक्त करेंगे। जबकि इंटरनल एग्जामिनर स्कूल या केंद्र सुपरिंटेंडेंट द्वारा नियुक्त किए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews