CBSE 2023 : बोर्ड की नई तैयारी, 6वीं कक्षा से शुरू होगी AI की पढ़ाई, जल्द जारी होंगे परीक्षा परिणाम, जानें नई अपडेट

cbse exam 2024

CBSE 2023 :  सीबीएसई के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नई शिक्षा नीति  2020 के तहत अब कक्षा 6वीं से 8वीं तक कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। भविष्य के लिए छात्रों को तैयार करने और उन्हें गणित और कंप्यूटेशनल सोच में आगे ले जाने के तहत ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रारंभिक शिक्षा में AI और कोडिंग को वित्तीय साक्षरता और डाटा साइंस एसे अन्य विषयों के साथ शामिल किया जाएगा।

साथ ही कक्षा छठी के छात्रों को उचित दवा भंडारण के बारे में बताया जाएगा। साथ ही कक्षा आठवीं के छात्रों को डाटा साइंस के बारे में जानकारी दी जाएगी। सीबीएसई के छात्रों के लिए कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने एआई सहित 33 विषयों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें उपग्रह का अनुप्रयोग मानवता और कोरोना जैसे विषयों को शामिल करने के साथ ही कश्मीरी कढ़ाई और संवर्धित वास्तविकता को भी शामिल किया गया है।

कोडिंग पाठ्यक्रम की रचना

बता दें कि सीबीएसई स्कूल में कोडिंग मॉड्यूल 12 से 15 घंटे का रहेगा। इनमें ऑन एक्टिविटी टू थ्योरी का अनुपात 70 और 30 करेगा। एआई की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और छात्रों के लिए कोडिंग सुनिश्चित करने माइक्रोसॉफ्ट कोडिंग पाठ्यक्रम की रचना की जाएगी।

सीबीएसई ने कहा कि इस संकल्प के माध्यम से युवा व्यक्तियों को कोडिंग और एआई में शिक्षित किया जाएगा। साथ ही रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा समस्या सुलझाने की क्षमता विकसित होगी और भविष्य के करियर के लिए उन्हें तैयार किया जाएगा।

परीक्षा के परिणाम जल्द किए जाएंगे जारी

वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। छात्र का इंतजार जल्दी समाप्त होने वाला है। इसके लिए एक अपडेट भी जारी किया गया है। माना जा रहा है कि सीबीएसई के परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। सीबीएसई रिजल्ट की तारीख और समय की सूचना सोशल मीडिया पर पहले दे दी जाएगी। फिलहाल इसके लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऑनलाइन परिणाम जांचने करने के लिए छात्रों को बोर्ड के एग्जाम रोल नंबर सहित एडमिट कार्ड, आईडी, स्कूल के कोड और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा।

बता दें कि इस साल सीबीएसई 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से शुरू हुई थी। वहीं परीक्षा का समापन 21 मार्च को किया गया था जबकि 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। कुल 38 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि 12वीं की परीक्षा में 18 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे।

एडमिट कार्ड जांचने के तरीके

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम पृष्ठ खोलें
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें
  • लॉगिन करें
  • अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews