
CBSE Board News: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज (Aryabhata Ganit Challenge) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश भी दिए हैं। प्रतियोगिता में 8वीं से लेकर 10वीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। दो चरणों में इसका आयोजन होगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रोजमर्रा की स्थितियों में मैथ्स को लागू करने में आवश्यक दक्षताओं के विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही आकर्षक मूल्यांकन की प्रक्रिया के जरिए छात्रों के बीच इन कौशलों को बढ़ावा देना है।
दो चरणों में आयोजित होगी प्रतियोगिता
आर्यभट्ट गणित चैलेंज का आयोजन दो चरणों में होगा। लेवल 1 स्कूल लेवल पर आयोजित होगा। इसमें 8वीं से 10वीं के छात्र भाग ले पाएंगे। लेवल 2 में प्रत्येक प्रतिभागी स्कूल के टॉप 3 छात्र भाग ले सकते हैं। लेवल 2 राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा। प्रत्येक क्षेत्र के 10 स्कूल जिसमें छात्रों की संख्या अधिकतम है, वे लेवल 1 प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों को ज्यादा से ज्यादा को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी है।
नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
प्रतियोगिता के दोनों चरणों में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। एक घंटे का समय दिया है। कुल अंक 40 होंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
जान लें महत्वपूर्ण तारीख और प्रतियोगिता पैटर्न
प्रथम चरण के लिए एफिलेटेड स्कूल 24 अगस्त शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में लिंक भी प्रदान की गई है। 27 अगस्त से 4 सिपतंबर के बीच स्कूलों को एक प्रश्न पत्र के साथ उत्तर कुंजी उपलबद्ध करवाई जाएगी। जिसका इस्तेमाल स्कूल प्रतियोगिता के दौरान टॉप 3 छात्रों को खोजने के लिए करेंगे। 16 सितंबर से लेक्ट 22 सितंबर तक स्कूलों को तीनों छात्रों का रजिस्ट्रेशन करना होगा। 4 अक्टूबर को लेवल 2 प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। योग्य छात्र भाग ले पाएंगे। ऑनलाइन मोड में एग्जाम आयोजित होगा। इसके समापन के बाद टॉप 100 छात्रों को सीबीएसई द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
शुल्क
प्रथम चरण यानि स्कूल लेवल के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। दूसरे चरण के लिए स्कूलों को 900 रुपये प्रति विद्यालय शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/NEFT के जरिए भुगतान करन सकते हैं।

