10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद CBSE ने किया मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग का ऐलान, अहम नोटिस जारी, 28 मई तक उठाएं लाभ, देखें खबर

सीबीएसई ने मनोवैज्ञानिक काउन्सलिंग को लेकर नोटिस जारी किया है। यह सुविधा 15 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। छात्रों और अभिभावकों का तनाव दूर किया जाएगा। आइए जानें इस सुविधा का लाभ कैसे उठाएं?
cbse notice

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम 13 मई मंगलवार को घोषित हो चुके हैं। अब केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग का ऐलान भी कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर नोटिस भी जारी किया गया है। पैरेंट्स और विद्यार्थी इसका सेवा का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।

काउन्सलिंग का लाभ उठाने के लिए छात्रों और अभिभावकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। परामर्श की अवधि 15 दिन है। 28 मई 2025 तक यह सर्विस जारी रहेगी। यह काउन्सलिंग  का दूसरा चरण है। बोर्ड एग्जाम से पहले परामर्श का पहला सेक्शन हुआ था। इसका उद्देश्य रिजल्ट के बाद के तनाव और चिताओं के प्रबंध में सहायता प्रदान करता है।

60 से अधिक विशेषज्ञों की टीम करेगी मदद

आधिकारिक नोटिस में सीबीएसई ने काउंसलिंग के लिए टोल फ्री नंबर और लिंक भी साझा किया है। परामर्श सेशन में 65 योग्य पेशवारों की एक टीम शामिल है, जिसमें 51 भारतीय और 14 विदेशी एक्स्पर्ट्स मौजूद रहेंगे।  प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित परामर्शदाता, सीबीएसई से सम्बद्ध सरकारी और निजी स्कूलों के विशेष शिक्षक  के साथ-साथ भारत और विदेश के मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ छात्रों की मदद करेंगे। तनाव को दूर करने के टिप्स साझा करेंगे।

कैसे उठाएं इस सुविधा का का लाभ?

अभिभावक और स्टूडेंट टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर डायल करके काउंसलिंग हेल्पलाइन का लाभ उठा सकते हैं। आईवीआरएस मोड के जरिते रिजल्ट से जुड़े तनाव से निपटने के लिए केंद्रित सहायता, मूल्यवान जानकारी और व्यावहारिक सुझाव प्रदान किया जाएंगे। अतिरिक्त संसाधनों और मार्गदर्शन के लिए ही सीबीएसई वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/cbsenew/Counselling_pr.html या इसके यूट्यूब चैनल को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इस साल कैसा रहा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट?

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 18 मार्च तक देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल को खत्म हुई थी। दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 42 लाख छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे। इस साल दसवीं का पासिंग प्रतिशत 93.66% रहा। वहीं बारहवीं में 88.39% उत्तीर्ण हुए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews