कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र ध्यान दें! CBSE ने किया हेरिटेज क्विज का ऐलान, 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन 

सीबीएसई ने हेरिटेज क्विज को लेकर नोटिस जारी किया है। आवेदन तिथि और फीस की घोषणा भी हो चुकी है। कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होगा। आइए जानें इसमें कौन और कैसे भाग ले सकता है?
cbse notice

स्कूली छात्रों के बीच भारत के समृद्ध संस्कृति विरासत के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने “सीबीएसई हेरिटेज क्विज” का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्कूल छात्रों का पंजीकरण कर सकते हैं। इस साल की थीम “भारत के जीवंत त्योहारों के माध्यम से विरासत” है। इससे संबंधित नोटिस बोर्ड ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को जारी किया है।

स्कूल ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbse.nic.in/ या http://www.cbseacademic.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल एफिलेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना है। सीबीएसई ने भारत और विदेशों में स्थित सभी सीबीएसई स्कूल इसमें शामिल हो पाएंगे। बोर्ड ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्कूलों को कंप्यूटर ऑनलाइन टेस्ट के दिन कंप्यूटर लैब में  निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का निर्देश बोर्ड ने दिया है।

रजिस्ट्रेशन की तारीख और फीस

स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फीस के साथ 30 सितंबर 2025 तक पूरी हो। प्रत्येक टीम को 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। फीस पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है । कक्षा 9वी से 11वीं के छात्र इस में शामिल हो सकते हैं। प्रत्येक टीम में 3 स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं।

तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता 

यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। स्टेज 1 ऑनलाइन टेस्ट का होगा, जिसका आयोजन स्कूलों में ही किया जाएगा। नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। पहला चरण अक्टूबर में मएब आयोजित हो सकता है।  50 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक स्कूल तीन छात्रों की टीम को इस प्रतियोगिता में शामिल कर सकते हैं।

दूसरा चरण क्लस्टर राउंड का होगा। इसमें टॉप 6 टीम को शामिल होने की अनुमति होगी। इसका आयोजन भी ऑनलाइन मोड में नवंबर में किया जाएगा। दिल्ली में सेमी फाइनल और फाइनल राउंड का आयोजन होगा। प्रत्येक क्लस्टर में चयनित टीम सेमी फाइनल का हिस्सा बनेंगे, जो दिसंबर में हो सकता है। टीमों चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, प्रत्येक ग्रुप के एक विजेता को फाइनल राउंड के लिए योग्य माना जाएगा।

जीतने पर क्या मिलेगा?

फाइनल और सेमी फाइनल और फाइनल राउंड में शामिल सभी उम्मीदवारों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। फर्स्ट प्राइज़ के तौर पर 25000 रुपये के साथ एक रोलिंग ट्रॉफी दी जाएगी। दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 15000,  तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 10000 रुपये और और चौथा स्थान प्राप्त करने पर 8000 रुपये प्राइज मनी मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews