CWSN छात्रों के हित में CBSE का बड़ा कदम, 7 अक्टूबर को स्कूल स्टाफ को दिखाया जाएगा विशेष वीडियो मॉड्यूल, नोटिस जारी 

सीबीएसई विशेष जरूरत वाले छात्रों के लिए समावेशी शिक्षा पर संवेदीकरण वीडियो मॉड्यूल की स्क्रीनिंग करने वाला है। स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। शिक्षक से लेकर कर्मचारियों तक की भागीदारी सुनिश्चित करने होगी। 
cbse notice

केंद्रीय  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) विशेष जरूरत वाले बच्चों (CwSN) लिए समावेशी शिक्षा पर एक सेंसीटाइजेशन और ओरिएंटेशन मॉड्यूल वीडियो की स्क्रीनिंग स्कूलों में करने वाला है। संबंधित नोटिफिकेशन सभी संबद्ध स्कूलों के प्रमुख को जारी किया गया है। इस वीडियो मॉड्यूल की अवधि 30 मिनट होगी। यह कदम बोर्ड ने शिक्षा मंत्रालय के से मिले निर्देशों के बाद उठाया है। ताकि स्कूल कर्मचारियों में सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के प्रति संवेदनशीलता, सहानुभूति और सबको साथ लेकर चलने वाला नजरिया बनाया जा सके।

सीबीएसई ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि मॉड्यूल सभी टीचिंग ओर नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए जरूरी होगा। ताकि विशेष जरूरत वाले बच्चों की जरूरत और चुनौतियों के बेहतर तरीके से समझ  सकें और उनके लिए सही, सामान्य और स्पोर्टिंग माहौल को स्थापित कर सके।

7 अक्टूबर को होगी वीडियो मॉड्यूल की स्क्रीनिंग 

इस वीडियो की स्क्रीनिंग स्कूलों में 7 अक्टूबर को की जाएगी। जिसकी लिंक भी नोटिस में बोर्ड ने साझा की है। PRASHAST पोर्टल पर प्रिंसिपल या स्कूल हेड लॉगिन करके वीडियो ट्यूटोरियल के ऑप्शन में जाकर इस वीडियो की स्क्रीनिंग स्कूलों में कर सकते हैं। इसमें केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि आया, ड्राइवर, क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट, वार्डन और अन्य कर्मचारियों को शामिल होना होगा।

स्कूलों को सीबीएसई की सलाह

यह पहल PRASHAST स्क्रीनिंग पहल का एक हिस्सा है, जो इस शैक्षणिक वर्ष में छात्रों की संभावित डिसेबिलिटी की स्क्रीनिंग करने और समय पर मदद करने के लिए की जा रही है। ताकि स्कूलों में CwSN जरुरतों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। सीबीएसई ने कहा कि, “स्कूलों के प्रिंसिपल और हेड से अनुरोध है कि वे मॉड्यूल देखने में स्टाफ मेंबर्स की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें और इससे अच्छे से लागू करने में पूरा सहयोग दें। जिससे स्पेशल नीड्स वाले बच्चों में के लिए स्कूल का माहौल सपोर्टिव और आसान बन सके।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews