CBSE Program: सीबीएसई ने शुरू किया खास प्रोग्राम, छात्रों के लिए लेखक बनने का मौका, पब्लिक होगी कहानी, 15 मई तक करें आवेदन

cbse news

CBSE Author Budding Program 2024: छात्रों के बीच पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने और जीवंत सीखने का माहौल बनाए रखने के लिए सीबीएसई ने बडिंग ऑथर प्रोग्राम शुरू किया है। जिसमें कक्षा पांचवी से लेकर दसवीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर भी जारी किया है।

प्रोग्राम के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया 15 मई तक तक जारी रहेगी। स्कूल अपने छात्रों को इस प्रोग्राम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/ पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। छात्र हिंदी या इंग्लिश में अपनी कहानी जमा कर सकते हैं। कक्षा 5 से 6 कहानी 500 से 600 शब्दों में होनी चाहिए। कक्षा 7 से 8 की कहानी 600 से 900 शब्दों और कक्षा 9 से 10 की कहानी 1000 से 1500 शब्दों की कहानी होनी चाहिए।

सीबीएसई स्कूलों द्वारा छात्रों के रजिस्ट्रेशन करने के बाद एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा। जिसे स्कूलों को अच्छे से रिकॉर्ड करके रखने की सलाह सीबीएसई ने दी है। 1 जून से 30 जून 2024 तक पंजीकृत छात्रों के लिए “लेखन की तकनीक” पर वेबीनार आयोजित किया जाएगा। लिंक और शेड्यूल का लिंक रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर साझा किया जाएगा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपनी कहानी पर काम कर सकते हैं।

मूल्यांकन के बाद प्रकाशित होगी कहानी

स्टोरी को सबमिट करने के लिए 1 जुलाई से 15 अगस्त तक की तारीख तय की गई है। कहानी को जमा करने के बाद छात्रों को पार्टिसिपेशन के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट उनके स्कूल ईमेल आईडी पर प्रदान किया जाएगा। छात्रों द्वारा जमा किए गए कहानी का मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा उसके बाद ही इसे फाइनल करके पब्लिश किया जाएगा। Author Budding Program से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए छात्रों को आधारिक सूचना देखने की सलाह दी जाती है, जो cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews