CBSE बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी, मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन की तारीख घोषित 

ऐसे छात्र जो सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के स्कोर से असंतुष्ट हैं, सीबीएसई उन्हें भी स्कोर सुधारने का मौक़ा दे रहा है। मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन से जुड़ा नोटिस जारी किया है। 6 अगस्त से 12वीं के स्टूडेंट्स उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर पाएंगे। 
CBSE news

जो भी विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मार्क्स वेरीफिकेशन और रिवॉल्यूशन की तारीख और फीस की घोषणा कर दी गई है। इस बार मुख्य बोर्ड परीक्षा की तरह पूरक परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब पुनर्मूल्यांकन के पहले चरण में छात्रों को आंसर बुक की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद मार्क्स वेरिफिकेशन और रि-वैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

1 अगस्त को कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा के परिणाम सीबीएसई ने घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि कक्षा दसवीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अभी भी स्टूडेंट्स को है। जिसकी घोषणा इस हफ्ते कभी भी हो सकती है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशल वेबसाइट www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

जो भी स्टूडेंट पूरक परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। स्कोर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इन बदलावों की जिम्मेदारी बोर्ड नहीं लेगा।निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन तारीख और फीस 

कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा आंसर बुक की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए छात्र 6 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 700 रुपये प्रति विषय शुल्क का भुगतान करना होगा। मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की तिथि 13 अगस्त और 14 अगस्त निर्धारित की गई है।  वेरिफिकेशन के लिए 500 रूपये प्रति आंसर बुक फीस लगेगी।  पुनर्मूल्यांकन  के लिए 100 प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा।

कक्षा 10वीं पुनर्मूल्यांकन तारीख और फीस

जो भी छात्र कक्षा 10वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए 8 अगस्त से लेकर 9 अगस्त के बीच आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विषय के लिए 500 रूपये फीस का भुगतान करना होगा। मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए एप्लीकेशन पोर्टल 18 अगस्त से लेकर 19 अगस्त के बीच खुला रहेगा। आंसर बुक के वेरिफिकेशन के लिए 500 रूपये और पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रूपये प्रति प्रश्न फीस लगेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews