CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा 15 मई से शुरू, डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं बोर्ड दूसरी परीक्षा की डेटशीट जारी कर दिया है। एग्जाम 15 से लेकर 21 मई तक चलेगा। छात्रों को प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा। 
CBSE Board Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 23 अप्रैल को कक्षा दसवीं दूसरी परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) की डेट शीट जारी कर दी है। इसमें मुख्य परीक्षा में पास और फेल होने वाले सभी छात्रों को शामिल होने का मौका मिलेगा। ताकि वे अपने परफॉर्मेंस में सुधार कर सके। परीक्षा 15 से लेकर 21 में तक आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। वहीं समापन दोपहर 1:30 बजे होगा।

दूसरी बोर्ड परीक्षा वैकल्पिक होगी। स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से इसमें शामिल हो सकते हैं। जिसमें सबसे अच्छा स्कोर मिलेगा, उसके आधार पर ही परिणाम तैयार किए जाएंगे। यदि कोई विद्यार्थी इसमें शामिल नहीं होता है, तो उसका परिणाम मुख्य परीक्षा के आधार पर तैयार होगा। कंपार्टमेंट कैटेगरी के छात्रों को भी दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। वहीं स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स जिनकी परीक्षा किसी नेशनल/इंटरनेशनल खेल के कारण छूट गई थी, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

कब होगा कौन-सा पेपर?

15 मई को गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक का पेपर आयोजित किया जाएगा। 16 मई को इंग्लिश कम्युनिकेटिव और इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) की परीक्षा आयोजित होगी।18 मई को विज्ञान का पेपर होगा। 19 मई को हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, असमी, होम साइंस, टूरिज्म, संस्कृत (कम्युनिकेटिव), हिंदुस्तानी म्यूजिक वॉकल इत्यादि की परीक्षा होगी।

20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस की परीक्षा होगी। 21 मई को सोशल साइंस का पेपर होगा। प्रत्येक छात्रों को गणित, सोशल साइंस, साइंस और लैंग्वेज सब्जेक्ट में से किसी 3 में ही प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा।

सिलेबस और रिजल्ट के बारे में जानें 

सीबीएसई दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फाइनल रिजल्ट भी सेकंड एग्जाम के बाद घोषित होगा। इसके बाद ही 11वीं में एडमिशन को कन्फर्म माना जाएगा। स्कूलों द्वारा मार्कशीट, सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज प्रदान किए जाएंगे। बता दें मुख्य बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी हुए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews