CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं दूसरी परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी, नियम घोषित, आवेदन शुरू

 सीबीएसई बोर्ड दूसरी दसवीं परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शेड्यूल भी जारी हो चुका है। एग्जाम मई 2026 में होगी। कुछ नियमों का पालन जरूरी होगा। 
CBSE Board Exam 2026

सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं दूसरी परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अहम नोटिस जारी किया है। छात्रों को तीन विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा। LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी चुकी है। तीन फेज में दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए इच्छुक विद्यार्थियों  की लिस्ट स्कूल जमा करेंगे।

एलओसी से संबंधित कार्यक्रम जारी हो चुका है। फेज-1 31 मार्च 2026 तक चलेगा। मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद 5 दिनों के भीतर फीस भुगतान करना होगा। वहीं एलओसी सबमिशन के लिए दूसरा चरण भी रिजल्ट जारी होने के अगले दिन शुरू होगा, यह प्रोसेस 5 दिनों तक चलेगा। तीसरा चरण रिजल्ट घोषित होने के बाद 7वें दिन शुरू होगा, इसके लिए लेट फीस भी लगेगी। दो दिनों तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

स्कूलों को निर्देश जारी 

सीबीएसई पहली बार कक्षा दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। छात्रों की सही संख्या और विषयों को जानने के लिए एलओसी सबमिशन प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए छात्रों और स्कूलों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानाचार्य को दूसरी बोर्ड परीक्षा के नियमों के बारे में गाइडेंस देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा स्कूलों को पात्रता और फीस पेमेंट करने के शेड्यूल के बारे में जानकारी साझा करने को भी कहा गया है।

दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जामिनेशन सेंटर की संख्या कम होगी, इसके लिए परीक्षा केंद्र ज्यादा पास आवंटित नहीं किए जाएंगे। एक बार आवंटित होने के बाद कोई भी एग्जामिनेशन सेंटर बदले की अनुमति नहीं होग। यह जानकारी भी स्कूलों को साझा करनी होगी।

प्रधानाचार्य को यह बताने की सलाह दी गई है कि जो भी किसी वजह से दूसरे बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं , न्हें पहले फेज में ही जमा कर देना चाहिए। क्योंकि इससे सीबीएसई को आगे की तैयारी करने में मदद मिलेगी। जिन लोगों कंपार्टमेंट कैटेगरी में शामिल किया गया है, उनके लिए स्कूल नए सिरे से एलओ जमा करेंगे। क्योंकि उनके इंप्रूवमेंट सब्जेक्ट एरिया बदल सकते हैं।

इन नियमों को जरूर जान लें 

  • छात्रों के लिए पहले बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। सभी पास और पात्र छात्रों को साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेज में से किसी भी तीन विषय में अपने प्रदर्शन को सुधारने की अनुमति होगी।
  • यदि छात्र पहली परीक्षा में तीन या इससे अधिक विषयों में शामिल नहीं होता है, तो उसे दूसरी बोर्ड परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया जाएगा। उन्हें अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखे गए छात्रों को भी दूसरी बोर्ड परीक्षा में “कंपार्टमेंट कैटेगरी: के अंतर्गत शामिल होने की अनुमति होगी।
  • फेज-2 एलओसी में कोई भी नहीं नाम नहीं जोड़े जाएंगे। सब्जेक्ट में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।
  • इंटरनल असेसमेंट में सुधार करने की सुविधा भी नहीं मिलेगी।
  • ऐसे स्टूडेंट्स जोस्पोर्ट्स ईवेंट या ओलंपियाड के कारण पहले परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें दूसरी परीक्षा में बोर्ड की अनुमति के बाद शामिल होने की अनुमति होगी।
  • जिन्हें “ईआर” कैटेगरी में शामिल किया शामिल किया गया है, वे भी दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews