Hindi News

जल्द घोषित होगा CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, कब और कैसे करें चेक? जानें डिटेल 

Published:
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित होगा। छात्र डिजीलॉकर, वेबसाइट और UMANG ऐप पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
जल्द घोषित होगा CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, कब और कैसे करें चेक? जानें डिटेल 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम (CBSE Board Exam 2026) जल्द ही घोषित कर सकता है। सीबीएसई द्वारा जारी एक नोटिस के मुताबिक रिजल्ट जून 2026 में जारी होगी। हालांकि कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में मार्कशीट उपलब्ध हो सकती है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 से लेकर 21 में तक देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था। इसमें 6.68 लाख छात्र शामिल हुए थे। डिजिटल मार्कशीट तब तक मान्य होगी, जब तक स्कूलों द्वारा ऑरिजिनल सर्टिफिकेट और दस्तावेज जारी नहीं किए जाते। परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, एडमिट कार्ड इत्यादि जानकारी दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। परिणाम घोषित होने से पहले छात्रों को जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अलग-अलग तरीके से इसे चेक कर पाएंगे। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.cbse.gov.in ), डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप और उमंग ऐप पर परिणाम उपलब्ध होंगे। इसके अलावा एसएमएस, आईवीआरएस और परिणाम मंजूषा के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। एसएमएस के जरिए परिणाम जानने के लिए छात्रों को सीबीएसई 10वीं रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर इत्यादि को लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। जिसके बाद मोबाइल नंबर पर रिजल्ट प्राप्त होगा।

मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को इसमें नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, सब्जेक्ट वाइज स्कोर इत्यादि को अच्छे से चेक करने की सलाह दी जाती है। किसी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी छात्रों को मूल्यांकन पोर्टल एक्टिव होने से पहले संबंधित स्कूलों को देने की सलाह दी जाती है।

इन स्टेप्स को करें फॉलो 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिजल्ट टैब को चुनें।
  3. अब सेकन्डेरी सेकंड परीक्षा 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  6. सब्जेक्ट वाइज स्कोर चेक करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी छात्र अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews