कक्षा 12वीं के इन छात्रों के CBSE आयोजित करेगा विशेष बोर्ड परीक्षा, डेटशीट जारी, जानें तारीख

 स्पोर्ट्स इवेंट्स में भाग लेने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई अलग से बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। जिसकी डेटशीट जारी हो चुकी है। आइए जानें कब कौन-सा पेपर होगा? 
CBSE Board Exam 2026

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ऐसे छात्र इंटरनेशनल/नेशनल स्पोर्ट्स इवेंट में भाग लेने के कारण बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर बार की तरह इस साल भी विशेष परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। जिसकी डेटशीट जारी हो चुकी है। विधार्थी आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल परीक्षा 11 से लेकर 13 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाली है। स्कूलों को यह जानकारी छात्रों के बीच साझा करने की सलाह सीबीएसई ने दी  है। नए  एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसमें विषय का नाम, कोड, परीक्षा की तारीख और समय के साथ जरूरी दिशानिर्देश उपलब्ध होंगे। स्टूडेंट्स अपने स्कूलों से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होना छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। रिजल्ट इसपर ही तैयार किए जाएंगे।

कब होगा कौन-सा पेपर?

11 अप्रैल को सुबह  10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक बायोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश कोर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।  वहीं 13 अप्रैल सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम होगा। छात्रों को इस दौरान सभी दिशा निर्देशों का सख्त पालन करना होगा। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे के बाद एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसका सिलेबस मुख्य परीक्षा के समान ही होगा।

10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नए नियम 

सीबीएसई  नेशनल/इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स में भाग लेने वाले कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए कोई भी विशेष परीक्षा आयोजित नहीं करने वाला है। इस साल दो परीक्षाएं आयोजित होंगी। मुख्य परीक्षा खत्म हो चुकी है। दूसरा बोर्ड एग्जाम मई-जून में होने वाला है। जिसमें उम्मीदवारों को अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा। सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य थी, लेकिन स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को छूट दी गई है। स्पोर्ट्स इवेंट्स के कारण जिनकी परीक्षा छूट गई है, उन्हें दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews