28 जुलाई को CBSE बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम, छात्र जरूर रखें इन बातों का ख्याल, जानें डिटेल  

सीबीएसई कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को होने वाला है। बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्रों के लिए यह परीक्षा प्रदर्शन को सुधारने का मौका है। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं? 
CBSE Supplementary Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कुल 90 विषयों के लिए कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को करने वाला है। इसमें उन छात्रों को शामिल होने की अनुमति होगी, जिन्हें 2026 बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। ऐसे छात्र जो किसी एक विषय में अपना परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हैं, वे  भी  इसमें शामिल हो सकते हैं। 2025 बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, उनके लिए यह आखरी मौका है।

सीबीएसई ने  प्रवेश पत्र और टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिए हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। कुछ चुनिंदा विषयों को छोड़कर सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे होगी। प्रवेश पत्र में परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस दी गई है, जिसका सख्त पालन छात्रों को करना होगा। छात्र सही समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुँचें। एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

  •  रेगुलर स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर अपने स्कूल आईडी और एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित हो। एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री से पहले इसकी जांच की जाएगी।
  • बोर्ड ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों कम्युनिकेशन डिवाइसेज पर प्रतिबंध होगा। किसी भी उम्मीदवार को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और स्टडी मैटेरियल के साथ एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद यदि कोई छात्र इन चीजों के साथ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ यूएफएम नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
  • प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसका खास ख्याल रखें और प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़ें। इस दौरान उत्तर को कैसे लिखना है इस पर विचार करें। सबसे पहले उसे प्रश्न का उत्तर लिखें, जिसके आप अच्छे से जानते हैं। प्रश्न पत्र में दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
  • किसी भी नए चैप्टर या टॉपिक को शुरू न करें। नोट्स और फ़्लैशकार्ड के जरिए रिवीजन करें।
  • समय प्रबंधन का ख्याल ख्याल रखें। कम वैटेज वाले प्रश्नों पर अधिक समय बर्बाद न करें। अंत में 10-15 मिनट रिवीजन के लिए जरूर निकालें।

29 जुलाई से शुरू होगी सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा 

सीबीएसई ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। इसमें उन छात्रों को शामिल होने की अनुमति होगी, जिन्हें किसी भी विषय के प्रैक्टिकल में कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। ऐसे छात्र जिन्हें किसी भी विषय की थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, वे इसमें शामिल हो सकते हैं। परीक्षा प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जून से लेकर 4 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने छात्रों को 27 जुलाई तक रिजल्ट/मार्कशीट और एडमिट कार्ड के साथ संबंधित स्कूलों से संपर्क करने की सलाह दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews