जुलाई में होगी CBSE बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा, तारीख घोषित, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी अपडेट

 सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों को प्रदर्शन सुधारने का मौका भी मिलेगा। सप्लीमेंट्री एग्जाम की तारीख भी घोषित हो चुकी है। जुलाई में LOC सबमिशन प्रोसेस शुरू होगा। 
CBSE Supplementary Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 120 विषयों के लिए परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल तक देश भर के विभिन्न शहरों में 52 दिनों तक किया गया था। नेशनल/इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स में भाग लेने वाले छात्रों के लिए परीक्षा 11 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। 13 मई को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

इस बार छात्रों का पासिंग प्रतिशत 85.20% रहा। इस बार 17 लाख 80 हजार 365 छात्रों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 17,68,968 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। 15 लाख 7 हजार 109 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए। .9.26% यानि 1,68,380 छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। 2025 में कंपार्टमेंट कैटेगरी में 7.63% छात्रों को ही कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया था।

सीबीएसई ने जारी नहीं की मेरिट लिस्ट

इस बार भी सीबीएसई ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। न ही छात्र को फर्स्ट या सेकंड या थर्ड डिवीजन अवार्ड किया गया है। बोर्ड टॉप 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान करेगा, जिन्होंने विषयों में सबसे ज्यादा स्कोर किया है। यह मेरिट सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा।

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पर सीबीएसई ने क्या कहा?

परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड कई सुविधाएं भी देने वाला है। जिसका लाभ वे स्टूडेंट्स उठा सकते हैं, जो अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मई 2026 से शुरू होगी। इससे संबंधित एक डिटेल नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने कहा, ” 2026 में सीबीएसई ने आंसर बुक का डिजिटल मूल्यांकन किया है। इसलिए टोटलिंग और पोस्टिंग की गलतियों को ठीक करने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि री-वैल्युएशन की सुविधा पिछले सालों की तरह जारी रहेगी।”

सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल और नियम  

सप्लीमेंट्री एग्जाम की तारीख और नियम भी बोर्ड ने घोषित कर दी है। परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। LOC जमा करने की प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। एक बार एलओसी जमा करने के बाद बदलाव की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। पुनर्मूल्यांकन और सप्लीमेंट्री एग्जाम से संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे छात्र जिन्होंने 2026 में कक्षा 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और एक सब्जेक्ट में अपना परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे छात्र जिन्हें 2026 में कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जिन्हें 2025 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे और उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, वे भी इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ऐसे विद्यार्थियों को प्रदर्शन सुधारने का आखिरी मौका इस बार बोर्ड दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews