CBSE Exam 2024: 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर सीबीएसई ने किया बड़ा ऐलान, नोटिस जारी, पढ़ें पूरी खबर

CBSE Practical Exam 2024

CBSE Exam 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर बड़ी घोषणा की है। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा लेने की तारीख को आगे बढ़ाया है। प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क्स और इंटर्नल के अंक पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि को 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस भी जारी कर दिया है।

स्कूलों के यह आखिरी अवसर

नोटिस के मुताबिक कई स्कूल अब तक प्रैक्टिकल परीक्षा / प्रोजेक्ट/इंटरनल असिस्टेंट/इंटरनल ग्रेड 2024 का आयोजन और पोर्टल पर अंक अपलोड नहीं कर पाए हैं। और बोर्ड से अंक अपलोड करने की सुविधा को लेकर समय मांग रहे हैं। जिसे देखते हुए नोटिस जारी किया गया है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए 31 मार्च का समय दिया गया है। यह स्कूलों के लिए आखिरी अवसर है।

2 अप्रैल को खत्म होगी बोर्ड परीक्षाएं

बता दें कि सीबीएसई ने सभी स्कूलों को 1 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा को आयोजित कर और अंकों को संगम पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। लेकिन कई स्कूल इन कार्यों को पूरा नहीं कर पाए। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा 13 मार्च और 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल को खत्म होगी। इस बार करीब 39 लाख विद्यार्थी परीक्षा देने वाले हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews