CBSE Board Exam 2023 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर नई अपडेट, इस दिन जारी हो सकते हैं टाइम टेबल, मार्किंग स्कीम-सैंपल पेपर जारी

cbse exam 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) रिजल्ट कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam) की तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द इसकी डेटशीट (Datesheet) जारी की जाएगी। छात्रों डेटशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित होने वाली है। इसके लिए माना जा रहा है कि नवंबर अंत तक सीबीएसई द्वारा डेटशीट जारी की जा सकती है।

रिपोर्ट की माने तो 20 नवंबर को दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल की घोषणा करेगा। हालांकि फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी सामी नहीं आई है। एक बार टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा अपने आधिकारिक शैक्षणिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर भी जारी किए गए हैं।

सीबीएसई द्वारा 2022 वर्ष के लिए 2 टर्म में परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि बोर्ड परीक्षा फोटो सेमेस्टर में आयोजित किए जाने के पीछे कोरोना एक बहुत बड़ा कारण था। अब बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि व्यवस्था केवल 1 वर्ष के लिए ही आयोजित की गई थी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा एक ही बार आयोजित की जाएगी और एग्जाम पैटर्न पूर्व के नियम के तहत ही होंगे।

वहीं पिछले अधिसूचना के मुताबिक बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा फरवरी और मार्च महीने में आयोजित होगी। कक्षा दसवीं बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2022 से शुरू होगी। इससे पहले सीबीएसई के छात्रों के लिए मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी गई है। टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

टाइम टेबल को कैसे जांचे

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर मुख्य वेबसाइट पर क्लिक करें
  • एकेडमिक वेबसाइट खुलेगी
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के समय सारणी के लिंक पर क्लिक करें
  • डेटशीट आपके सामने होगा
  • भविष्य के संदर्भ में इसे संजो कर रखें
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews