CBSE Board Exam 2025: इस दिन शुरू होगी 10वीं-12वीं थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा, तारीख घोषित, अहम नोटिस जारी, देखें खबर

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इस बार बोर्ड एग्जाम में करीब 44 लाख विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। 
cbse board exam

CBSE Board Exam 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक दोनों कक्षाओं के लिए थ्योरी एग्जाम 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगे। वहीं 15 फरवरी 2025 के थ्योरी परीक्षा शुरू होगी।

इसके अलावा सीबीएसई ने स्कूलों को थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के अंत वितरण (Marks Distrubution) को लेकर गाइडलाइंस भी जारी की है। स्कूल कभी-कभी प्रैक्टिकल/इंटरनल/प्रोजेक्ट और थ्योरी एग्जाम मूल्यांकन से जुड़े अंकों को अपलोड करते समय कुछ गलतियाँ करते हैं। जिसके बचने के लिए बोर्ड ने 10वीं और 12वीं विषयों की लिस्ट महत्वपूर्ण जानकारी के शामिल की है।

सीबीएसई ने अंक वितरण को लेकर दिए निर्देश (CBSE Marks Disctribution Notice)

इस  लिस्ट में कक्षा, विषय का नाम, सब्जेक्ट कोड, थ्योरी परीक्षा अधिकतम अंक, प्रैक्टिकल एग्जाम मैक्सिमम अंक, परियोजना मूल्यांकन अधिकतम अंक, इंटरनल मूल्यांकन अधिकतम अंक इत्यादि जानकारी शामिल है। प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम 100 अंक आवंटित किए जाएंगे। स्कूलों को इस लिस्ट के हिसाब से ही थ्योरी, इंटरनल असेस्मेंट, प्रैक्टिकल एग्जाम और प्रोजेक्ट के अंकों का वितरण करना होगा। बोर्ड ने कहा, “सभी छात्र-छात्राओं को बाद में होने वाली असुविधा से बचने के लिए नोटिस और कारवाई नोट कर लें। यह सुनिश्चित करें कि अंक सही अपलोड हो, बाद में अपलोड किए गए अंकों में कोई बदलाव नहीं होगा।”

जल्द जारी होगी डेटशीट (CBSE Board Exam Datesheet)

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द ही जारी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सीबीएसई बोर्ड एग्जाम सेशन 2024-25 के लिए दिसंबर में डेटशीट जारी कर सकता है। इस बार करीब 44 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हाल ही में समाप्त हो चुकी है।

अटेंडेंस को लेकर सीबीएसई सख्त (Board Exam Attendence) 

इस बार बोर्ड परीक्षाओं में अटेंडेंस को लेकर सख्ती होगी। 10वीं और 12वीं बोरक एग्जाम के लिए वे छात्र ही पात्र होंगे, जिनकी अटेंडेंस 75% होगी। मेडिकल इमरजेंसी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल में भागीदारी और अन्य गंभीर कारणों पर 25% छूट दी जाएगी। इस संबंध में सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देशित भी किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews