CBSE Exam: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं स्पेशल बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित, डेटशीट जारी, इन छात्रों को मिलेगा मौका, देखें खबर

स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए सीबीएसई स्पेशल एग्जाम हर साल आयोजित करता है। 7 अप्रैल से 10वीं की परीक्षा शुरू होगी। आइए जानें कब कौन-सा पेपर होगा और इसमें किन छात्रों को शामिल होने का अवसर मिलेगा?
CBSE Board Exam 2025

CBSE Board Exam 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 2 अप्रैल बुधवार को कक्षा दसवीं और बारहवीं स्पोर्ट्स स्टूडेंट के लिए आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। विषयवार डेट शीट जारी हो चुकी है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। l

कक्षा दसवीं के लिए परीक्षा का आयोजन 7 से लेकर 11 अप्रैल के बीच होगा। कुल 8 विषय शामिल होंगे। परीक्षा की शुरुआत सुबह 10:00 बजे से होगी। उम्मीदवारों को 10:00 बजे तक एग्जाम हॉल में एंट्री करना होगा। कक्षा 12वीं की परीक्षा एक ही दिन में समाप्त होगी। 11 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे के बीच होगा। इसमें इंग्लिश, केमिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन, हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर विषय शामिल हैं।

10वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल 

7 अप्रैल को इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, हिंदी कोर्स ए और फ्रेंच विषय की परीक्षा आयोजित होगी। 8 अप्रैल को विज्ञान, 9 अप्रैल को सोशल साइंस और मल्टी स्किल फाऊंडेशन कोर्स विषय का एग्जाम होगा। 11 अप्रैल को हिंदी कोर्स बी और संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इन छात्रों को मिलेगी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति

इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकते हैं, जिनकी बोर्ड परीक्षा नेशनल और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के कारण छूट गई थी। इसके अलावा इस साल कक्षा 12वीं के उन छात्रों को भी शामिल होने का अवसर दिया जाएगा, जिनकी 15 मार्च 2025 को आयोजित हुई हिंदी विषय परीक्षा होली उत्सव के कारण छूट गई थी।

विद्यार्थी जरूर रखें इन बातों का ख्याल

  • उम्मीदवारों को सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्त पालन करना होगा।
  • परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार का कम्युनिकेशन डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को अनुशासन का पालन करना होगा। एडमिट कार्ड में दी गाइडलाइंस को फॉलो जरूर करें।
  • प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • बोर्ड ने अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews