CBSE Board Exam 2025: कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जरूरी गाइडलाइंस जारी, 16 तक भरें फॉर्म, पढ़ें पूरी खबर

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। डेडलाइन 16 अक्टूबर है। बोर्ड ने पंजीकरण से सबंधित गाइडलाइंस भी जारी की है। 
cbse

CBSE Board Exam 2025: कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार यानि आज से शुरू कर दी है। छात्र बिना जुर्माना 16 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। वहीं लेट फीस के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है।

फीस और महत्वपूर्ण तारीख (CBSE 9, 11 Registration 2025)

फॉर्म में जन्मतिथि दर्ज करने का फॉर्मेट बदला (CBSE Registration Format)

सीबीएसई ने पंजीकरण फॉर्म में विद्यार्थियों की जन्मतिथि के प्रारूप में बदलाव किया है। ताकि दिन और महीने के बीच होने वाले बदलाव से बचा जा सके। अब फॉर्म में “DD-महीने का नाम- YY (21-JAN-2007)” फॉर्मेट का पालन करना होगा। ध्यान रखें कि जन्मतिथि बर्थ सर्टिफिकेट, स्कूल रिकॉर्ड, आधार और पासवर्ड इत्यादि जैसे दस्तावेजों के साथ मैच करें।

छात्र, शिक्षक और अभिभावक इन बातों का रखें ख्याल (Guidelines for Registration)

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में स्टूडेंट और अभिभावकों का नाम संक्षिप्त में होगा चाहिए। विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए सही डाटा प्रस्तुत करना होगा। सही विषय को फॉर्म में भरें। विषय कोड का ख्याल रखें। पंजीकरण विवरण की सत्यता की पुष्टि करने के लिए स्कूल द्वारा पंजीकरण कार्ड के रूप में छात्रों और अभिभावकों को पंजीकरण विवरण प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों की सूची यानी LOC में दिए गए आंकड़ों पर आधारित होगी।  माता-पिता डेटा की सत्यता पुष्टि के लिए पंजीकरण और एलओसी पर हस्ताक्षर करेंगे। अभ्यर्थी एवं उनके माता-पिता द्वारा प्रवेश पत्र पर दिए गए डाटा की सत्यता के बारे में वचनबद्धता होगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews