CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड पर बड़ी अपडेट, मूल्यांकन का नियम बदला, 13 फरवरी को होगा लाइव वेबकास्ट

 कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का ऐलान किया है। नई प्रणाली को लेकर वेबकास्ट का आयोजन करने वाला है। 
cbse board exam 2026

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) 17 फरवरी से शुरू होने वाली है। बारहवीं बोर्ड परीक्षा का समापन 10 अप्रैल 2026 को होगा। भारत और ञ 26 देशों में स्थित करीब 31 हजार स्कूलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 46 लाख से अधिक स्टूडेंट शामिल हो सकते हैं। 874 परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इस साल सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा से जुड़े नियमों में कई बदलाव किए हैं। जिसमें से “ऑन-स्क्रीन मार्किंग” सिस्टम है।

बोर्ड ने परीक्षा में कुशलता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया है। हालांकि कक्षा दसवीं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरफ फिजिकल मोड में ही जारी रहेगा। इससे अंको की गणना के दौराब होने वाले गलतियां खत्म होंगी। ऑटोमेटेड कोऑर्डिनेशन के कारण मैन्युअल दखल कम होगा। शिक्षकों की ज्यादा भागीदारी से तेजी से मूल्यांकन होगा ।

ऑन-स्क्रीन मार्किंग से जुड़ी जरूरी बातें 

शिक्षक अपने स्कूल में रहकर ड्यूटी जारी रख सकते हैं। ट्रांसपोर्टेशन के समय और खर्चे में बचत होगी। इसके अलावा रिजल्ट के बाद मार्क्स वेरिफिकेशन अब जरूरी नहीं होगा। मूल्यांकन प्रक्रिया में मैनपावर की जरूरत भी कम होगी। सभी स्कूलों को मूल्यांकन से योगदान देने का मौका मिलेगा। दुनिया भर के सभी सम्बद्ध स्कूलों के टीचर्स में शामिल हो पाएंगे।

स्कूलों को निर्देश जारी 

ऑन स्क्रीन मार्किंग लागू करने के लिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश भी जारी किए हैं। स्कूलों को पब्लिक स्टैटिक आईपी वाले कंप्यूटर लैब, विंडो ओए8, 4 जीबी रैम और 1 जीबी फ्री स्पेस सुनिश्चित करना होगा। इंटरनेट ब्राउज़र, एडोब रीडर, भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी और बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है। स्कूल शिक्षकों को OASIS लॉग इन करने की अनुमति होगी। ताकि वे इस सिस्टम से अवगत हो सके। इसके अलावा प्रैक्टिस के लिए कई ड्राई रन भी आयोजित किए जाएंगे। इस प्रोग्राम को अच्छे से समझने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे। समाधान के लिए कॉल सेंटर भी बनाए जाएंगे।

13 फरवरी को वेबकास्ट 

ऑन- स्क्रीन मार्किंग को लेकर सीबीएसई ने लाइव वेबकास्ट आयोजित करने का फैसला लिया है। इस दौरान कॉपियों की चेकिंग के लिए नई प्रणाली को लेकर चर्चा की जाएगी। वेबिनआर का आयोजन 13 फरवरी को सुबह 11:00 बजे के बाद होगा। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। यह यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews