CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ घोषित, कब कौन-सा काम जरूरी? यहाँ देखें शेड्यूल

सीबीएसई ने महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की है। जिसका पालन स्कूलों को करना होगा। लिस्ट में LOC सबमिशन और सीडब्ल्यूएसएन वेब मॉड्यूल भी शामिल हैं। आइए जानें गतिविधियों की सूची और फीस के बारे में-
CBSE Board Exam 2026

केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम (CBSE Board Exam 2026) को लेकर 9 सितंबर को महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की गई है। स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कई गतिविधियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक गतिविधि निर्धारित तारीख को रात 11:59 बजे खत्म होगी लेट फीस। लेट फीस के लिए अलग तारीख निर्धारित की गई है।

लोक जमा करने के लिए पोर्टल 30 सितंबर को बंद हो जाएगा, जो 3 अक्टूबर को फिर से खुलेगा। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे सभी गतिविधियों के लिए समय सीमा का पालन करें। ताकि लेट फीस का भुगतान करने और अंतिम समय में जरूरी दबाव बनाने से बचा जा सके। 9 सितंबर से कक्षा 10वीं 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए फॉर्म सबमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस काम को पूरा करने के लिए 30 सितंबर 2025 की तारीख निर्धारित की गई है। लेट फीस के साथ उम्मीदवारी 11 अक्टूबर तक फ्रॉम जमा कर सकते हैं।

सीडब्ल्यूएसएन स्टूडेंट जल्द पूरा करें ये काम 

बोर्ड परीक्षा में सीडब्ल्यूएसएन उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग प्रकार की सुविधा और छूट उपलब्ध होते हैं। सीबीएसई ने वेब मॉड्यूल का लिंक एक्टिव कर दिया है। स्कूल 9 लेकर 22 सितंबर के बीच छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जरूरी डाटा भी अपलोड करना होगा। निर्धारित तारीख का खत्म होने के बाद दूसरा कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

LOC जमा करने की तारीख

कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए सभी मोड में LOC जमा करने की निर्धारित तारीख 19 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2025 है। लेट फीस के साथ स्कूल 3 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर के बीच एलओसी जमा कर सकते हैं। चालान के जरिए एलओसी जमा करने की निर्धारित तारीख 29 अगस्त से लेकर 22 सितंबर 2025 है। लेट फीस के साथ 8 अक्टूबर तक बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट जरूरी जानकारी के साथ स्कूल जमा कर सकते हैं।

कब होगी बोर्ड परीक्षा?

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए संभावित तारीखों की घोषणा काफी पहले ही कर दी है। अगले साल दो बार कक्षा दसवीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 18 मार्च तक चलेगी। वहीं दूसरी परीक्षा का आयोजन 5 मई लेकर 20 मई के बीच हो सकता है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित तारीख 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल है। अब तक गॉड ने डेट शीट जारी नहीं की गई है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews