
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले निजी स्टूडेंट के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया। 9 सितंबर से ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। आवेदन फार्म और फीस दोनों ही ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे ऑफलाइन या अन्य किसी माध्यम से इसकी अनुमति नहीं होगी। लास्ट डेट के बाद उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे।
फार्म जमा करने के बाद उम्मीदवार इसकी कॉपी डाउनलोड करके रख सकते हैं। किसी प्रकार की समस्या को लेकर हेल्पलाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसके लिए कैंडीडेट्स 1800-11-8002 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक वर्किंग डेज में उपलब्ध रहेगी।
इतनी होगी फीस
प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एग्जामिनेशन 320 रुपये प्रति विषय निर्धारत की गई है। हालांकि नेपाल और अन्य देशों के स्टूडेंट्स के लिए फीस स्लैब अलग होगा। लेट फीस 2 हजार रुपये है। वहीं कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 160 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
इन लोगों को शामिल होने की अनुमति
ऐसे स्टूडेंट जो बोर्ड परीक्षा 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में फेल हुए थे, वे इसमें शामिल हो सकते हैं। मुख्य और सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024- 25 मुख्य और सप्लीमेंट्री एग्जाम में कंपार्टमेंट की कैटेगरी में रखे गए उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति होगी। 2024- 25 में फेल हुए या एसेंशियल रिपीट वाले कैंडिडेट्स भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। जो 2025 में आयोजित हुई परीक्षा में प्राप्त स्कोर को सुधारना चाहते हैं, वे शामिल हो सकते हैं।
एडमिट कार्ड और रोल नंबर होगा नया
सीबीएसई सभी उम्मीदवारों को नए रोल नंबर आवंटित करेगा। निजी छात्रों के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। स्कूल जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। एडमिट कार्ड और रिजल्ट भी ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। पिछले रोल नंबर के आधार पर उम्मीदवारों को एग्जाम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

