MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

CBSE बोर्ड परीक्षा में 78 दिन बाकी, ऐसे डाउनलोड करें पिछले 3 वर्षों के प्रश्न पत्र, नहीं लगेंगे पैसे

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र जरूरी होते हैं। सीबीएसई ने छात्रों की मदद के लिए फ्री में यह सुविधा कर दी है। बिना किसी शुल्क आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। 
CBSE Board Exam 2026

सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं। एग्जाम (CBSE Board Exam 2026) शुरू होने में 78 दिनों तक समय बाकी है। सही समय परीक्षा की तैयारी करना जरूरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवारों के लिए मददगार साबित हो सकता है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके जरिए स्टूडेंट्स एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझ सकते हैं। स्ट्रक्चर, मार्किंग स्कीम और फॉर्मेट की जानकारी डिटेल में देखी जा सकती है। प्रश्नों को एनालाइज भी किया जा सकता है। जरूरी टॉपिक को पहचानने में मदद मिलती है। जिसके हिसाब से कैंडिडेट सपना स्टडी प्लान तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं प्रश्नों का उत्तर देने में एफिशिएंसी और स्पीड को सुधारने में भी इसे मददगार माना जाता है। जिससे छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और परीक्षा में परफॉर्मेंस अच्छा होता है।

ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “बोर्ड एग्जामिनेशन” के सेक्शन में जाकर “Previous Year Question Papers”  के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां कंपार्टमेंट और मुख्य परीक्षा दोनों के ही प्रश्न पत्र नजर आएंगे  जिस वर्ष का प्रश्न क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • विषय वार प्रश्न पत्रों की सूची नजर आएगी। पीडीएफ को डाउनलोड करें। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

कब होगी बोर्ड परीक्षा?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा दसवीं फेज-1 परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक चलने वाली है। कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 9 अप्रैल तक जारी रहेगी। एग्जाम पेन और पेपर फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल में बोर्ड का नाम, परीक्षा का नाम, विषय समय और नियमों की जानकारी दी गई है। इस साल सीबीएसई ने 110 दिन पहले ही टाइम टेबल जारी कर दिया है। ताकि स्कूलों और छात्रों को तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
CBSE बोर्ड परीक्षा में 78 दिन बाकी, ऐसे डाउनलोड करें पिछले 3 वर्षों के प्रश्न पत्र, नहीं लगेंगे पैसे