CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, छात्र जरूर रखें इन 7 बातों का ख्याल

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नियम जारी किए हैं। जिसका पालन जरूरी होगा। खेल-कूद और ओलंपियाड में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को खास मौका मिलेगा। आइए जानें किन बातों का ख्याल रखें?
CBSE Board Exam 2026

दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर दो बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अहम नोटिस जारी किया है। नियमों में बदलाव किए गए हैं। जिसका पालन न करने वालों को एग्जाम में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा स्पोर्ट्स ईवेंट और ओलंपियाड में शामिल होने वाले छात्रों के लिए विशेष प्रावधानों का ऐलान भी किया गया है।

सीबीएसई और NIOS स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी योग्यताएं घोषित की गई हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं दो वर्षीय पर पाठ्यक्रम है। जिसमें कक्षा 10वीं और 11 और  कक्षा 12वीं  शामिल है। परीक्षा में बैठने योग्य होने के लिए छात्र को सभी विषयों का 2 वर्ष तक अध्ययन करना जरूरी है। विद्यार्थियों का अटेंडेंस कम से कम 75% होना अनिवार्य है।

इंटरनल असेस्मेंट से जुड़े नियम 

सीबीएसई द्वारा प्रस्तावित सभी विषयों में एनईपी 2020 के तहत आंतरिक मूल्यांकन अनिवार्य हो। यह 2 साल की प्रक्रिया है। यदि कोई छात्र स्कूल नहीं जाता है तो उसका आंतरिक मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। आंतरिक मूल्यांकन में प्रदर्शन के अभाव में छात्र का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा । ऐसे छात्र भले ही भी नियमित छात्र हो, उन्हें “अनिवार्य पुर्नावृति” श्रेणी में रखा जाएगा।

एडिशनल सब्जेक्ट के लिए नियम

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं में अतिरिक्त विषय प्रदान करता है। कक्षा दसवीं में छात्र अनिवार्य पांच विषयों के अतिरिक्त दो विषय और कक्षा 12वीं में केवल एक एडीशनल सब्जेक्ट चुन सकते हैं। अतिरिक्त विषय प्रदान करने वाले छात्र तक दो वर्ष तक इसकी पढ़ाई करेंगे।  यदि किसी स्कूल ने किसी विषय को पढ़ाने  लिए सीबीएसई से अनुमति नहीं ली है और उनके पास शिक्षक, प्रयोगशाला आदि नहीं है तो उनके छात्रों को ऐसे विषयों का मुख्य या अतिरिक्त विषयों के रूप में पढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

यदि किसी नियम में छात्र ने पिछले वर्षों में अतिरिक्त विषय की पेशकश की है और उसे कंपार्टमेंट या आवश्यक रिपीट श्रेणी में रखा गया है, तो वह कंपार्टमेंट या आवश्यक रिपिट श्रेणी के तहत तक निजी उम्मीदवार के रूप में उपस्थित हो सकते हैं। ऐसे छात्र जो उपरोक्त नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें प्राइवेट स्टूडेंट के तौर पर पर अटरिक्त विषयों की परीक्षा के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए भी नियम बदले 

अगले साल से सीबीएसई कक्षा दसवीं के लिए दो बोर्ड एग्जामिनेशन पॉलिसी लागू करने जा रहा है। जिसे देखते हुए स्पोर्ट्स और ओलंपियाड में शामिल होने वाले छात्रों के लिए विशेष योजनाओं में बदलाव किए गए हैं। दसवीं कक्षा के खेल छात्रों को विशेष परीक्षा मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षाओं के साथ आयोजित की जाएगी। जिसकी जानकारी स्कूलों को होनी चाहिए।

स्कूलों के लिए मुख्य परीक्षा के लिए LOC भरना अनिवार्य है, तभी छात्रों को दूसरे परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। यदि यदि कोई खिलाड़ी छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहा है और उसे  कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा जाएगा। तो ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा अगले साल फरवरी/मार्च में आयोजित होगी। कक्षा 12वीं स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews