CBSE ने बदले नियम: अब जारी नहीं होगी माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी, ऑनलाइन ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा से जुड़ा बड़ा बदलाव किया है। अब माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। स्टूडेंट्स इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आइए नए नियमों के बारे में जानें- 
cbse board exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल बोर्ड परीक्षा से संबंधित कई बदलाव किए हैं। इसमें माइग्रेशन सर्टिफिकेट से जुड़े नए नियम भी शामिल हैं। अब अब बोर्ड माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जारी नहीं करेगा। सभी सम्बद्ध स्कूलों में इसका पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सीबीएसई ने इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया है।

बोर्ड ने कहा कि, “सीबीएसई अनिवार्य रूप से माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जारी नहीं करेगा। जरूरत पड़ने पर छात्र परिणाम घोषित होने के बाद इसे प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी उपलब्ध होगी।” डीजीलॉकर पर जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी जारी होगी।

क्यों उठाया गया यह कदम?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को एक नोटिस जारी किया था। बोर्ड द्वारा जारी सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी उच्च शिक्षण को स्वीकार करने का निर्देश दिया गया।  जिसे देखते हुए सीबीएसई ने फैसला लिया कि 2025 के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को माइग्रेशन प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। छात्र दूसरे किसी संस्थान में दाखिले के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट के डिजिटल कॉपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है की सुविधा के लिए स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। नए नियम का ऐलान बोर्ड ने सितंबर 2024 में ही किया था। हार्ड कॉपी की जरूरत पड़ने पर छात्रों को सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट cbseit. in पर जाकर आवेदन करने की सुविधा भी दी गई थी। लेकिन अब हार्ड कॉपी पर रोक लगाई गई है। यह बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 में लागू होने जा रहा है।

ऐसे डाउनलोड करें माइग्रेशन सर्टिफिकेट 

  • बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद “Issued Documents” के सेक्शन में जाएं और “CBSE Document” के विकल्प को चुनें।
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर दसीआवेज नजर आएगा। इससे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड कर लें। प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews