CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में इन छात्रों को मिलेगी विशेष सुविधाएं, 22 सितंबर तक करें ये काम 

सीबीएसई ने सीडब्ल्यूएसएन उम्मीदवारों के लिए पोर्टल ओपन कर दिया है। स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष सुविधाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। 
CBSE Board Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीडब्ल्यूएसएन उम्मीदवारों को को कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में अनेक सुविधाएं प्रदान करता है। ताकि उन्हें एग्जाम के दौरान किसी प्रकार की समस्या या असुविधा न हो। सीबीएसई ने इन फैसेलिटीज को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। स्कूलों को निर्धारित समय के भीतर ऐसे स्टूडेंट्स की लिस्ट और आवश्यकताओं की जानकारी देनी होगी।

शेड्यूल जारी हो चुका है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। न ही ऑफलाइन अनुरोध को स्वीकार किया जाएगा। इसलिए सभी स्कूलों को सही समय पर यह काम पूरा करने का निर्देश दिया है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुविधाएं मिलेंगी, जिसकी जानकारी स्कूल अपलोड करेंगे। इसके लिए बोर्ड कोई फीस नहीं लेता।

स्कूलों को दिए गए ये निर्देश

यदि कोई सीडब्ल्यूएसएन छात्र इन विशेष सुविधाओं का लाभ उठाना चाहता है तो स्कूल को स्टूडेंट का विवरण भरना होगा। जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे  यह सुविधा परीक्षा संगम पोर्टल पर 9 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। स्कूल  पोर्टल पर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके सीडब्ल्यूएसएन चिन्हित कैंडीडेट्स की लिस्ट अपलोड कर सकते हैं।  जहां। प्रत्येक श्रेणी के छात्रों को उनकी विकलांगता के अनुसार अनुमेय सुविधाएं दिखाई जाएगी।

यदि स्टूडेंट किसी भी सुविधा का लाभ उठाना चाहता है तो उसका चयन स्कूल द्वारा किया जाना चाहिए। ताकि विवरण के हिसाब से ही प्रवेश पत्र में उपलब्ध जारी हो सके। परीक्षा केंद्र एडमिट कार्ड के आधार पर ही व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

छात्रों को मिलती है ये सुविधा 

सीबीएसई सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी में शामिल छात्रों को कई छूट और सुविधाएं प्रदान करता है। विषयों को चुनने में लचीलापन, थर्ड लैंग्वेज पर छूट, अल्टरनेट या सेपरेट प्रश्न जैसी सुविधाएं कक्षा दसवीं के छात्रों को मिलती है। कक्षा 12वीं के छात्रों को भी विषयों को चुनने में लचीलापन,  परीक्षा में अलग प्रश्न पत्र जैसे सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। स्क्राइब  फैसिलिटी और अतिरिक्त समय की सुविधा भी मिलती है। हालांकि इसके लिए मान्य अथॉरिटी द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। गाइडलाइंस का पालन भी करना पड़ता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews