CBSE का बड़ा फैसला, इन 7 देशों में बोर्ड परीक्षा रद्द, अहम नोटिस जारी

सीबीएसई ने मिडल ईस्ट क्षेत्र में 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। इससे संबंधित सर्कुलर जारी किया है। रिजल्ट को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है। 
CBSE Board Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मिडल ईस्ट के कई देशों में कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) रद्द करने का फैसला लिया है। संबंधित सर्कुलर 15 मार्च को जारी किया गया है। इससे पहले 5 मार्च को ही सीबीएसई ने इन देशों में दसवीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी थी। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल और स्थानीय प्रशासन से मिले सुझावों के आधार पर बोर्ड ने यह कदम उठाया है।

यह आदेश बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सीबीएसई संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। भारतीय छात्रों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 16 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 12वीं की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 1, 3, 5, 7 और 9 मार्च को स्थगित की गई परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है।

मूल्यांकन प्रक्रिया की घोषणा जल्द 

रिजल्ट को लेकर अब तक कोई भी अपडेट नहीं आई है। सर्कुलर के मुताबिक इन देशों के छात्रों का रिजल्ट किस आधार पर घोषित किया जाएगा, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोत पर भी एक पर ही भरोसा करने का करने की सलाह दी है। कुछ दिन पहले ही फेक नोटिस को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था।

भारत में कब तक चलेगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा?

भारतीय छात्रों के लिए सीबीएसई कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च को ही समाप्त हो चुकी हैं। अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है, जो अप्रैल 2026 में घोषित हो सकता है। इसके बाद फेज-2 परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को खत्म होने वाली हैं। आखिरी दिन लीगल स्टडीज का पेपर आयोजित किया जाएगा। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू हो चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews