CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट पर ताजा अपडेट, इस बार जल्दी आएगा परिणाम, नई तारीख कर लें नोट, ऐसे चेक करें स्कोर 

सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जल्द घोषित होगा। नई अपडेट सामने आई है। आइए जानें स्कोरकार्ड कब उपलब्ध होंगे और इसे कैसे डाउनलोड करें?
cbse board exam result 2025

AI Generated

CBSE Board Exam Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस साल थोड़ी जल्दी परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट 2 मई 2025 को जारी हो सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च तक देशभर के विभिन्न स्कूलों में किया था। वहीं 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक जारी थी। इसमें करीब 42 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। लाखों स्टूडेंट्स और अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होगा। बता दें कि पिछले साल दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं के परिणाम सीबीएसई ने 13 मई को घोषित किए थे।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के लिए वेबसाइट 

  • cbseresults.nic.in
  • cbse.gov.in
  • cbse.nic.in

स्टेप-बाय-स्टेप रिजल्ट चेक करने का तरीका 

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। ऊपर दिए गए किसी भी लिंक को चुन सकते हैं।
  • अब होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • विवरण जमा करें। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड का नजर आएगा।
  • विषयवार अंकों को चेक करें। इनकी गणना करें।
  • भविष्य के संदर्भ में स्टूडेंट्स रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

मार्कशीट से जुड़ी जरूरी बातें जान लें

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक, सब्जेक्ट कोड इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी। रेगुलर स्टूडेंट्स को यह स्कूलों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस बार भी सीबीएसई टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा। ताकि छात्रों पर प्रेशर न पड़ें। न ही मार्कशीट में पर्सेंटेज की जानकारी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews