क्या इस साल अलग होगी 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषणा की विधि? सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल, CBSE ने तोड़ी चुप्पी, जानें सच

वायरल नोटिस नई विधि ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट घोषणा का दावा कर रहा है। इस पर सीबीएसई का जवाब आया है। आइए जानें बोर्ड ने क्या कहा?
cbse board exam result

CBSE Board Exam Result 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित कर सकता है। अब तक रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल तारिख घोषित नहीं की है। लेकिन सूत्रों की माने तो इस हफ्ते स्कोरकार्ड उपलब्ध हो सकते हैं। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को फेक न्यूज से आगाह की है।

इन दिनों सीबीएसई के नाम पर नोटिस वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया गया है कि इस साल दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट नए गठन और नई विधि द्वारा जारी किया जाएगा। सूचना में कहा गया है कि, “सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन इस साल वेबसाइट पर ट्रैफिक कम करने के लिए हाफवे ग्रुप मेथड में परिणाम घोषित होगा।” इस नोटिस को बोर्ड ने फर्जी बताया है।

फर्जी नोटिस में क्या कहा गया?

वायरल  नोटिस के मुताबिक 9 मई को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल 24 में से 12 लाख छात्रों का रिजल्ट आएगा। वहीं बाकी स्टूडेंट्स के परिणाम 13 मई को सुबह 11 बजे घोषित होंगे। इसी तरह कक्षा 12वीं के 9 लाख छात्रों का रिजल्ट 14 मई को दोपहर 1 बजे आएगा। बाकी 9 लाख विद्यार्थियों के परिणाम 16 मई को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे।ऐसी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्र और अभिभावक भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें। रिजल्ट से संबंधित जानकारी या अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।

कैसे चेक करें परिणाम?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Results ” के टैब पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम के ऑप्शन को चुनें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। विषयवार अंक चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट 

  • www.cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews