छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम जारी, देखें खबर

सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक विभाजन और जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी है। जिसकी जानकारी स्टूडेंट्स को होने चाहिए। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से होगा।
CBSE Board Exam 2026

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं 1 जनवरी 2026 से लेकर 14 फरवरी 2026 तक चलने वाली है। जिसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा सब्जेक्ट वाइज अंक विभाजन भी जारी कर दिया गया है। प्रत्येक विषय के लिए आवंटित अधिकतम अंक 100 होंगे। अंको को थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आई ए कॉम्पोनेंट्स के बीच विभाजित किया गया है।

कक्षा दसवीं के लिए 83 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई है। हिन्दी, सोशल साइंस, मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और बेसिक, साइंस और  इंग्लिश का पेपर 100 अंक का होगा। थ्योरी परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी, जिसके लिए 80 अंक दिए जाएंगे। इंटरनल असेस्मेंट 20 अंक का होगा। एआई, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी समेत कई विषयों की परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। 50 अंक प्रैक्टिकल और 50 अंक थ्योरी के होंगे।

कक्षा 12वीं के लिए कल 121 पेपर विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए थ्योरी पेपर 70 अंक का होगा।  वहीं 30 अंक की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिजिकल एजुकेशन के लिए थ्योरी पेपर 70 अंक का होगा। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 30  अंक की होगी। जबकि पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, कथक डांस और  भरतनाट्यम डांस समेत विषयों की थ्योरी परीक्षा 30 अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा 70 अंक की होगी। होम साइंस, इनफॉर्मेटिव प्रैक्टिस औरकंप्यूटर साइंस के लिए भी थ्योरी पेपर 70 अंक और प्रैक्टिकल 30 अंक का होगा।

स्कूलों और छात्रों को सीबीएसई की सलाह

सभी छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेस्मेंट का संचालन निर्धारित समय सीमा के भीतर सही ढंग पूरा करने की सलाह भी दी गई है। ताकि अगले चरण में छात्रों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना। सीबीएसई ने  नोटिस में कहा कि, “यह देखा गया है कि स्कूल कभी-कभी प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंक अपलोड करते समय गलतियां कर देते हैं। इसलिए इसलिए इन परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन में स्कूलों की मदद करने के लिए विषयों की एक सूची तैयार की गई है। ताकि स्कूल  निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और अलग-अलग बहाना बनाकर अपनी गलती सुधारने का अनुरोध न करें।”

ऐसे चेक करें मार्किंग स्कीम

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज कक्षा 10वीं/12वीं Marks Bifurcation के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। विषयवार अंक विभाजन चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसे डाउनलोड या प्रिन्ट भी कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews