सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू, एग्जाम के दौरान न करें ये 7 गलती, वरना कट जाएंगे नंबर, पढ़ें पूरी खबर

cbse board exam

CBSE Board Exams 2024: 15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 अप्रैल 2024 को खत्म होगी। प्रत्येक विषय का पेपर 3 घंटे का होगा। परीक्षा शुरू होने में सिर्फ 4 दिन बाकी। छात्रों की तैयारी भी जारी है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमों के बारे में जानना भी जरूरी है। आपकी छोटी सी गलती आपके मार्क्स कटवा सकती है। बोर्ड परीक्षा के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। आइए जानें परीक्षा के दौरान किन-किन गलतियों को करने से बचना चाहिए:-

समय से पहुंचे परीक्षा केंद्र

परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी न करें एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम का खास ख्याल रखें। 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंचे।

न लें टेंशन, शांति से दें एग्जाम

परीक्षा के दौरान स्ट्रेस और तनाव आपकी परफॉर्मेंस पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आप उत्तर भूल सकते हैं और टाइम मैनेजमेंट में भी विफल हो सकते हैं। दिमाग को शांत करें, गहरी सांस ले और सकारात्मक विचारों के साथ परीक्षा दें।

अच्छे से पढ़ें और समझें अनुदेश

प्रश्न के उत्तर लिखने से अच्छे से अनुदेश (Instructions) को पढ़ लें। 15 मिनट गाइडलाइंस को पढ़ें और उसे समझने के बाद ही आंसर लिखना शुरू करें।

प्रश्न को समझें फिर उत्तर लिखें

प्रश्न का उत्तर देने से पहले उसके उसे समझना बहुत जरूरी होता है। एग्जाम प्रेशर में आकर प्रश्न को पढ़ना ना भूल पढ़ना और समझना ना भूले। वरना ऐसे में आप गलत आंसर भी लिख सकते हैं।

टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी

कई छात्रों को प्रश्नों के उत्तर पता होते हैं, लेकिन टाइम मैनेजमेंट न करने के कारण प्रश्न छूट जाते हैं। इसलिए बोर्ड परीक्षा के दौरान समय का खास ख्याल रखें और किसी एक प्रश्न पर अधिक समय ना दें।

उत्तर लिखते वक्त रखें वर्ड लिमिट का ख्याल

बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रश्न का सटीक उत्तर लिखें। अधिक जानकारी देना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। साफ-सुथरे आंसर लिखें, जो समझ आयें। वर्ड लिमिट का खास ख्याल रखें।

अच्छे से पढ़ें आन्सर शीट

तनाव और प्रेशर में आकर स्पेलिंग और व्याकरण से जुड़ी गलतियाँ करने से बचें। आंसर शीट को जमा करने से 15 मिनट तक जरूर पढ़ें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews