CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 पर बड़ी अपडेट: LOC जमा करने के लिए नए नियम जारी, इतनी लगेगी फीस

सीबीएसई ने रजिस्ट्रेशन को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। स्कूलों और छात्रों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। LOC जमा करने की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
CBSE Board Exam 2026

कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अहम नोटिस जारी किया है। बोर्ड एग्जाम के लिए लिस्ट ऑफ कैंडीडेट्स यानि LOC सबमिशन महत्वपूर्ण होता है। हर साल स्कूलों को उन छात्रों की लिस्ट जरूरी जानकारी, दस्तावेज और विषयों के साथ जमा करनी होती है, जो बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। केवल इन्हीं विद्यार्थियों को एग्जाम के लिए पात्र माना जाता है।

इस साल सीबीएसई ने एलओसी प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। नए नियमों का पालन अनिवार्य होगा। एलओसी जमा करने के बाद विषय में बदलाव, दसवीं और बारहवीं में एडमिशन और सीडब्ल्यूएसएन उम्मीदवारों के रियायतों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। स्कूलों को स्टूडेंट की पर्सनल डिटेल (कैंडिडेट का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय कोड और सब्जेक्ट कांबिनेशन, कैटेगरी इत्यादि) की जानकारी तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। डेटा सटीक हो यह भी सुनिश्चित करना होगा। स्कूलों को कक्षा दसवीं के लिए डिटेल ओरिएंटेशन का आयोजन करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही इसकी दूसरी बोर्ड परीक्षा की जानकारी अभिभावकों को देनी होगी।

इस बार क्या होगा नया?

  • बता दे 2026 में सीबीएसई कक्षा दसवीं के लिए दो परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। पहली परीक्षा फरवरी- मार्च में आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी छात्रों को शामिल होना होगा। पहली परीक्षा खत्म होने के बाद दूसरे परीक्षा के लिए कभी LOC भरा जा सकता है।
  • बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के एलओसी डेटा से अपार आईडी को लिंक करने का फैसला लिया है।
  • इस साल बोर्ड CWSN उम्मीदवारों के लिए भी LOC पोर्टल उपलब्ध करवाने जा रहा है। ऐसे स्टूडेंट्स का डेटा जमा करके पोर्टल पर सबमिट करने का निर्देश दिया गया है। डेडलाइन खत्म होने के बाद स्कूलों को यह काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जान लें जरूरी तारीख और फीस

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक यह प्रक्रिया 29 अगस्त से लेकर 30 सितंबर तक जारी रहेगी। यदि इस दौरान स्कूल किसी छात्र का एलओसी जमा करने में विफल होते हैं तो उन्हें 2000 लेट फीस के साथ 11 अक्टूबर तक यह काम करने का मौका दिया जाएगा।

कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए पांच विषयों का एग्जामिनेशन फीस 1600 रुपये है। प्रत्येक विषय के लिए 320 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। कक्षा 12वीं के छात्रों को प्रैक्टिकल फीस के तौर पर 160 रुपये प्रति प्रति विषय फीस भुगतान करना होगा। नेपाल और अन्य देशों के छात्रों के लिए शुल्क अलग होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews