CBSE Board: अब साल में दो बार आयोजित की जा सकती है CBSE Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, जल्द ही जारी किए जा सकते है निर्देश!

CBSE Board द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जाएगी। दरअसल ऐसा दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसको लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारीक पुष्टि नहीं की गई हैं।
UP BOARD

CBSE Board: सूत्रों के मुताबिक, CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षाओं को इस साल से दो बार आयोजित करने की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा मंत्रालय ने साल से दो बार परीक्षाओं के आयोजन के लिए CBSE को तैयारी करने को कहा है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि एक बार योजना तैयार होने के बाद, बोर्ड द्वारा इसे लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

साल 2024 में नहीं होंगी परीक्षाएं?

दरअसल सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संभावित रूप से साल 2025-26 सत्र से ही आयोजित की जाएंगी। यानी साल 2024 में परीक्षाएं नहीं होंगी। दरअसल इसका बड़ा कारण यह है कि बोर्ड को इस प्रक्रिया की योजना बनाने में कुछ समय लगेगा। इसलिए, इस साल परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा रही हैं। हालांकि कुछ समय पहले भी ऐसी ही खबरें सामने आई थी।

जल्द ही सीबीएसई द्वारा कर दी जाएगी इसकी पुष्टि?

कुछ समय पहले आई खबरों में यह भी बताया जा रहा था कि शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई बोर्ड से इस विषय में प्रस्ताव मांगा था, लेकिन सीबीएसई बोर्ड इसे लेकर पूरी तरह तैयार नहीं था। ये सभी जानकारियां मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्राप्त हुई हैं। हालांकि इसमें अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि यह सूत्र सटीक है तो शीघ्र ही सीबीएसई द्वारा इसे पुष्टि कर दी जाएगी।

अभी तक नहीं आए सीबीएसई बोर्ड के नतीजे:

वहीं दूसरी और CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे को लेकर अभी छात्रों में चिंता देखी जा रही है। दरअसल कई राज्यों के स्टेट बोर्डों ने अपने रिजल्ट जारी कर दिए हैं, जिसके कारण CBSE छात्र भी अपने रिजल्ट की घोषणा के लिए उत्सुक हैं। वहीं ऐसे में कई छात्र सोशल मीडिया पर बार-बार रिजल्ट को लेकर अपडेट मांग रहे हैं। जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CBSE बोर्ड के रिजल्ट 10 मई से पहले भी आ सकते हैं, लेकिन इसकी अधिकारीक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews