10वीं-12वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, सीबीएसई ने जारी किया प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित अहम नोटिस, 1 जनवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Board exam

CBSE Board Practical Exam 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के तारीख की घोषणा कर चुका है। 1 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा शुरू होने जा रही है, जो 15 फरवरी तक जारी रहेगी। इससे पहले सीबीएसई से गाइड्लाइन जारी की है। साथ ही सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान छात्रों को आवश्यक चीजें और ढांचा उपलब्ध करवाने का निदेश दिया गया है।

सीबीएसई ने क्या कहा?

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार छात्रों को प्रकतीयल परीक्षाओं में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित होना होगा। बोर्ड स्कूलों को व्यावहारिक परीक्षाओं के कार्यक्रम, प्रारूप और किसी विशेष आवश्यकताओं के बारे में पेरेंट्स और छात्रों को सूचित करने की सलाह दी है। बोर्ड ने कहा, “12वीं कक्षा के लिए स्कूल स्थानीय स्तर पर प्रैक्टिकल मूल्यांकन के संचालन के लिए बाहरी परीक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था करने का हकदार नहीं है। प्रैक्टिकल परीक्षा सिर्फ बोर्ड द्वारा नियुक्ति बाहरी परीक्षक द्वारा ही आयोजित हो सकती है।”

नियमों को लेकर बोर्ड सख्त

प्रैक्टिकल परीक्षा के प्रोसेसर को अंतिम रूप देने और पूरा होने के बाद मार्क्स में कोई बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।  इसलिए सीबीएसई से स्कूलों को अपलोड किए गए अंकों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए दोनों परीक्षकों को उचित ध्यान रखने का निर्देश दिया है। परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने पर बोर्ड कोई विचार नहीं करेगा। यदि स्कूलों द्वारा बोर्ड के निर्देशों का अनुपालन नहीं होता है तो प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द करने का अधिकार बोर्ड को होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आप https://www.cbse.gov.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।

कब शुरू होगी बोर्ड परीक्षा?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जो 13 मार्च 2024 तक चलेगी। वहीं 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित होगी। बोर्ड जल्द ही एग्जाम का शेड्यूल जारी कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews